ATH NEWS 11 GROUP OF MEDIA

ATH NEWS 11 - बस्ती में भारत मुक्ति मोर्चा जिलाध्यक्ष गिरफ्तार, ब्राह्मण समाज पर विवादित टिप्पणी के बाद हुई कार्रवाई।

 




थाना लालगंज से रामजीत चौधरी की रिपोर्ट ।



ATH NEWS 11 GROUP :-बस्ती में भारत मुक्ति मोर्चा के जिलाध्यक्ष आरके आरतियन को गिरफ्तार कर कोर्ट भेज दिया गया है। यह कार्रवाई कलेक्ट्रेट परिसर में ब्राह्मण समाज पर की गई उनकी विवादित टिप्पणी के बाद हुई। उनके बयान का वीडियो सामने आया। शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस ने यह कदम उठाया।



कोतवाली पुलिस ने प्रभारी निरीक्षक दिनेश चंद्र चौधरी के नेतृत्व में उप निरीक्षक राम अशोक यादव और कांस्टेबल अनुनय सोमवंशी की टीम के साथ आरके आरतियन को गिरफ्तार किया। आरतियन (32) है और जो पतिला बेलघाट, थाना कप्तानगंज के निवासी हैं। शांति भंग की आशंका के मद्देनजर हिरासत में लिया गया।


कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन के दौरान आरके आरतियन ने ब्राह्मण समाज के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। उन्होंने अपने बयान में कहा था कि तीन प्रतिशत ब्राह्मण डीएनए के आधार पर बाहरी हैं।



इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल होते ही जिले में तनाव का माहौल बन गया। विभिन्न संगठनों और समाज के लोगों में इस टिप्पणी को लेकर गहरा आक्रोश व्याप्त था। कई संगठनों ने इसे समाज को बांटने वाला और भड़काऊ करार देते हुए कार्रवाई की मांग की थी। ब्राह्मण महा सभा की ओर से कोतवाली में आरके आरतियन के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराया गया था।

Post a Comment

Previous Post Next Post