ATH NEWS 11 GROUP OF MEDIA

आस्था पर वार: दुर्गा मंदिर में चोरी, दान पेटी लेकर चोर हुए फरार.





महराजगंज:-भिटौली थाना क्षेत्र के कामता रोड स्थित प्राचीन दुर्गा मंदिर में बीती रात अज्ञात चोरों ने दुस्साहसिक चोरी की वारदात को अंजाम देकर न सिर्फ कानून-व्यवस्था को चुनौती दी, बल्कि श्रद्धालुओं की आस्था पर भी सीधा प्रहार किया है। बेखौफ चोर मंदिर परिसर में दाखिल हुए और दान पेटी चुराकर मौके से फरार हो गए।

सुबह जब मंदिर के पुजारी पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे तो दान पेटी गायब देख सन्न रह गए। तत्काल इसकी सूचना भिटौली पुलिस को दी गई। घटना की खबर फैलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर परिसर में जुट गए। लोगों में इस घटना को लेकर गहरा आक्रोश देखने को मिला।

स्थानीय लोगों का कहना है कि मंदिर जैसी पवित्र और धार्मिक जगह का भी सुरक्षित न रहना पुलिस की रात्रि गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है। श्रद्धालुओं ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में चोरी और अन्य आपराधिक घटनाओं में लगातार इजाफा हो रहा है, लेकिन पुलिस की सक्रियता सिर्फ कागजी कार्रवाई तक सीमित दिखाई देती है।

लोगों ने मांग की है कि मंदिरों और धार्मिक स्थलों की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाए जाएं और जल्द से जल्द चोरी का खुलासा कर दोषियों को गिरफ्तार किया जाए। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

      प्रभारी महराजगंज 

          कैलाश सिंह

Post a Comment

Previous Post Next Post