ATH NEWS 11 GROUP OF MEDIA

मुकेश कुमार त्रिपाठी ने नए प्रखंड आपूर्ति ने कार्यभार संभालते ही कहा पारदर्शिता और जनसेवा मेरा होगी पहली प्राथमिकता ।

 गढ़वा ब्यूरो चीफ डॉ श्रवण कुमार की रिपोर्ट।





एटीएच न्यूज़ 11:- गढ़वा जिले के कांडी प्रखंड कार्यालय में नए प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी (BSO) के रूप में मुकेश कुमार त्रिपाठी ने अपना योगदान दे दिया है। पदभार ग्रहण करने के पश्चात उन्होंने कार्यालय के कर्मियों से परिचय प्राप्त किया और प्रखंड की आपूर्ति व्यवस्था की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली।

आपूर्ति पदाधिकारी मुकेश कुमार त्रिपाठी ने अपनी प्राथमिकताओं को स्पष्ट करते हुए कहा कि क्षेत्र के पात्र लाभार्थियों तक राशन और सरकारी योजनाओं का लाभ पारदर्शिता के साथ पहुँचाना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि जन वितरण प्रणाली में किसी भी प्रकार की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।


उन्होंने कहा, "सरकार की मंशा के अनुरूप अंतिम व्यक्ति तक खाद्यान्न की उपलब्धता सुनिश्चित करना मेरा मुख्य लक्ष्य है। राशन कार्डधारियों की समस्याओं का त्वरित निष्पादन किया जाएगा और डीलरों को नियमानुसार राशन वितरण करने का निर्देश दिया गया है।"

मुकेश कुमार त्रिपाठी के योगदान देने पर प्रखंड के स्थानीय जनप्रतिनिधियों और बुद्धिजीवियों ने उन्हें बधाई दी है। लोगों को उम्मीद है कि उनके आने से आपूर्ति विभाग की कार्यप्रणाली में और अधिक सुधार होगा और आम जनता को राशन संबंधी समस्याओं से निजात मिलेगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post