ATH NEWS 11 GROUP OF MEDIA

एक ऐसा विद्यालय, जहां शिक्षक नहीं उनके पुत्र करते हैं संचालित।

 गढ़वा ब्यूरो चीफ डॉ श्रवण कुमार की रिपोर्ट।





एटीएच न्यूज़ 11:- हास्यपद है कि एक ऐसा विद्यालय, जहां शिक्षक नहीं उनके पुत्र संचालित करते हैं। सूचना मिलते ही प्रखण्ड विकास पदाधिकारी उक्त विद्यालय में पहुंचकर औचक निरीक्षण किया, जहां सत्य पाया गया। यह मामला है जिले के कांडी प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत खुटहेरिया पंचायत के नव प्राथमिक विद्यालय भरत पहाड़ी का। विद्यालय संचालित कर रहे शिक्षक के पुत्र से जब प्रखण्ड विकास पदाधिकारी राकेश सहाय ने पूछताछ की तो पुत्र ने बताया कि मेरे पिता जी की तबियत खराब है इसलिए इनदिनों मैं ही विद्यालय में आ जाता हूँ।


हास्यपद है कि विद्यालय में एकल शिक्षक गोरख राम अनुपस्थित थे और उनका बेटा विद्यालय संचालित कर रहा है। शिक्षा विभाग पर भी यह सवाल खड़ा होता है कि आखिरकार विभाग द्वारा विद्यालय पर ध्यान क्यों नहीं दिया जाता है। शिक्षक के बदले बेटा पढ़ाए बच्चों को तो बच्चों का भविष्य कितना उज्जवल हो सकेगा। यह सबसे बड़ी व गंभीर मामला है। निरक्षण कर रहे प्रखण्ड विकास पदाधिकारी ने मीडिया से वार्तालाप करते हुए बताया कि यह बड़ी समस्या है कि इस विद्यालय में एक शिक्षक होने के बावजूद भी ऐसी दशा है कि विद्यालय में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को शिक्षक का बेटा पढ़ा रहा है। उन्होंने कहा कि उक्त शिक्षक को निलंबित हेतु कार्यवाई की जाएगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post