ATH NEWS 11 GROUP OF MEDIA

कांडी बीडीओ राकेश सहाय ने गणतंत्र दिवस झंडोतोलन का समय किया निर्धारित।

 झारखंड गढ़वा ब्यूरो चीफ डॉ श्रवण कुमार की रिपोर्ट।





एटीएच न्यूज़ 11:- गढ़वा जिले के कांडी  प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) राकेश सहाय ने आज बुधवार को आगामी 26 जनवरी 2026 को मनाए जाने वाले गणतंत्र दिवस समारोह के लिए झंडोतोलन का अधिकारिक समय-सारणी जारी कर दी है। एक कार्यालय आदेश के माध्यम से, विभिन्न सरकारी और सार्वजनिक संस्थानों में ध्वजारोहण का समय सर्वसम्मति से तय किया गया है।

मुख्य कार्यक्रम और समय सारणी:

प्रखंड विकास कार्यालय, कांडी: सुबह 8:30 बजे,थाना कांडी: सुबह 8:45 बजे,

कार्यालय-प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी: सुबह 8:55 बजे,राजकीय कृत +2 उच्च विद्यालय, कांडी: सुबह 9:15 बजे,ओपी हरिहरपुर: सुबह 9:20 बजे,प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, कांडी: सुबह 9:25 बजे,

राजकीय कन्या मध्य विद्यालय, कांडी: सुबह 9:35 बजे,सभी पंचायत मुख्यालय, कांडी: सुबह 9:45 बजे,भारतीय स्टेट बैंक, कांडी: सुबह 9:55 बजे,सोनभद्र आदर्श महाविद्यालय, कांडी: सुबह 10:20 बजे कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, कांडी: सुबह 10:30 बजे समय निर्धारित किया गया है।

वहीं बीडीओ सहाय ने सभी कार्यालय प्रमुखों, जनप्रतिनिधियों और संबंधित अधिकारियों को सूचित किया है कि वे निर्धारित समय पर झंडोतोलन कार्यक्रम में भाग लें और इसे सफल बनाने में सहयोग करें। यह आदेश सभी मुखिया, पंचायत सचिव, जनसेवक, और अन्य सदस्यों को भी प्रेषित किया गया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post