गढ़वा ब्यूरो चीफ डॉ श्रवण कुमार की रिपोर्ट।
एटीएच न्यूज़ 11:- मानवता की सेवा ही सबसे बड़ी धर्म है। इसी संकल्प को चरितार्थ करते हुए कांडी प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी राकेश सहाय व मुखिया प्रतिनिधि रिंकू सिंह ने संयुक्त रूप से कांडी प्रखंड क्षेत्र के लमारी कलां पंचायत के सननी गांव (नयका टोला) में भीषण ठंड को देखते हुए राहत कार्य चलाया ताकि लोग कड़ाके की ठंड से राहत मिल सके। क्षेत्र के करीब एक दर्जन गरीब, असहाय व जरूरतमंदों परिवारों के बीच कंबल का वितरण किया गया।
गरीबों के चेहरे पर लौटी मुस्कान
ठिठुरन भरी सर्दी में गर्म कंबल पाकर असहायों के चेहरे पर मुस्कान खिल उठा। कंबल प्राप्त करने वालों में मुख्य रूप से बीरबल कोरवा, प्रदीप कोरवा, छठनी देवी, भरदुल कोरवा सहित अन्य कई ग्रामीणों का नाम सामिल है। प्रखंड प्रशासन और पंचायत प्रतिनिधि की इस त्वरित पहल से ग्रामीणों ने खुब सराहना की और उन्हें दिल से धन्यवाद कहा
कंबल वितरण के दौरान बीडीओ राकेश सहाय ने ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी अन्य समस्याओं की भी जानकारी ली। उन्होंने कहा कि प्रशासन का प्रयास है कि इस कड़ाके की ठंड में कोई भी गरीब असहाय मजदूर न रहे। वहीं मुखिया प्रतिनिधि रिंकू सिंह ने भविष्य में भी इसी तरह की सामाजिक कार्य को जारी रखने का संकल्प दोहराया है। वहीं
इस मौके पर स्थानीय ग्रामीण और कई गणमान्य लोग उपस्थित थे, जिन्होंने इस नेक कार्य में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की।
