ATH NEWS 11 GROUP OF MEDIA

गरीब असहाय व जरूरतमंदों के बीच किया गया कंबल का वितरण आखिर कहां आइए जानते हैं खबर के माध्यम से।

 गढ़वा ब्यूरो चीफ डॉ श्रवण कुमार की रिपोर्ट।





एटीएच न्यूज़ 11:- गढ़वा जिले के कांडी प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत घटहुआँ कला पंचायत सचिवालय के प्रांगण में बुधवार को गरीब, असहाय व जरूरतमंदों के बीच कम्बल का वितरण किया गया। पंचायत मुखिया कौशल्या देवी के प्रतिनिधि अरुण राम, पंचायत सचिव प्रवीण पांडेय, उप मुखिया संतोष कुमार गुप्ता व पंचायत समिति सदस्य तारा देवी के प्रतिनिधि सीताराम ने संयुक्त रूप से कम्बल का वितरण किया। इस अवसर पर मुखिया प्रतिनिधि अरुण राम ने कहा कि जरूरतमंदों के बीच निःशुल्क कम्बल का वितरण किया गया।


उन्होंने कहा कि प्रखण्ड कार्यालय से 140 कम्बल मुहैया किया गया था। अब बढ़ती व ठिठुरती ठंड में गरीब, असहाय व जरूरतमंद अपना बचाव कर सकेंगे। कम्बल लेने वालों में राजकुमार साह, नागेंद्र राम, जीतन यादव, पान कुवँर, मुंद्रिका यादव, मैमूल बीबी, अब्बास मियां, रुकमणी कुंवर, कलावती कुंवर, रिंकु कुंवर, सरस्वती कुंवर, कशीदा कुंवर सहित अन्य का भी नाम शामिल है। मौके पर वार्ड सदस्य इशहाक अंसारी, विकास कुमार, चिंता देवी, संगीता देवी, विनोद बैठा, नाजिर अंसारी, वार्ड सदस्य प्रतिनिधि अम्बिका यादव, कुंदन कुमार सहित अन्य लोग भी उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post