ATH NEWS 11 GROUP OF MEDIA

बीते दिन आवेदन पत्र लिखकर जांच का किया गया मांग आखिर क्यों आइए जानते हैं खबर विस्तार से।

 गढ़वा ब्यूरो चीफ डॉ श्रवण कुमार की रिपोर्ट।





एटीएच न्यूज़ 11:- गढ़वा जिले के कांडी प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत घटहुआँ कला पंचायत के सेतो गांव निवासी इमामुद्दीन अंसारी ने प्रधानमंत्री आवास योजना में अवैध तरीके से फ़ोटो दिखा कर पैसा निकासी कर लेने के सम्बंध में उपायुक्त व प्रखण्ड विकास पदाधिकारी को बीते 05 दिसम्बर को एक आवेदन पत्र लिख कर जांच की मांग की थी। आवेदन में उल्लेख किया गया था कि उक्त गांव निवासी शहाबुद्दीन अंसारी के पुत्र फैजान अंसारी, जिसका प्रधानमंत्री आवास योजना संख्या JH139942060 व अजमेरी बीबी, जिसका प्रधानमंत्री आवास योजना संख्या JH137197231 है।


दोनों लाभुक एक ही घर से तालुक रखते हैं। दोनों अपने चाचा के घर का फोटो दिखाकर प्रधानमंत्री आवास योजना का पैसा गमन कर लिए। दूसरे या चाचा के घर का फोटो दिखाने का मतलब है कि फैजान अंसारी व अजमेरी बीबी के पास पहले से ही पक्का का 08-10 कमरा उपलब्ध है। मंगलवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश सहाय के निर्देश पर पहुंचे आवास आपरेटर शुभम् भारद्वाज ने तहकीकात की। इस संबंध में उन्होंने बताया कि प्रखंड विकास पदाधिकारी को जल्द ही जांच रिपोर्ट सौंप दी जाएगी। मौके पर पंचायत सचिव प्रवीण पाण्डेय, स्वयं सेवक कुन्दन कुमार, प्रिंस कुमार सिंह सहित अन्य लोग भी उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post