ATH NEWS 11 GROUP OF MEDIA

कांडी थाना प्रभारी की मानव सेवा की खुब हो रही क्षेत्र चर्चा, आखिर क्यो? पढ़े खबर विस्तार से.

 गढ़वा ब्यूरो चीफ डॉ श्रवण कुमार की रिपोर्ट।




एटीएच न्यूज़ 11:-:गढ़वा जिले के कांडी-प्रखण्ड क्षेत्र में पड़ रहे कड़ाके की ठंड को लेकर कांडी पुलिस ने गुरुवार को गरीबों व असहायों के बीच कम्बल , गर्म कपड़े व जूता चप्पल का वितरण किया। पुलिस  अवर निरीक्षक  बृज कुमार व थाना प्रभारी मोहम्मद असफाक आलम ने 130 कम्बल,बच्चों का गर्म कपड़े 100,स्वेटर 50,शॉल 50 व 100 जोड़ी जूत्ते चप्पल का वितरण किए।थाना प्रभारी ने बताया कि दो गाड़ियों में भरकर  गर्म कपड़ों व कम्बल तथा जूत्ते चप्पल को थाना क्षेत्र के सभी भागों में जाकर गरीबों व असहाय व बच्चों को कपड़ा के साथ जूता चप्पल का वितरण किया गया।उन्होंने बताया कि वर्तमान में मौसम में काफी ठंडक पड़ रहा है  है।जिस के कारण वैसे भी लोग हैं जिन्हें इस कड़ाके की ठंड से बचने के लिए उनके पास पर्याप्त साधन उपलब्ध नही है । उन्होंने बताया कि जिसको देखते हुए  मैंने सोंचा की कुछ मानवता भी जरूरी है। हमारी इस सेवा संकल्प में कांडी के व्यवसायियों का भी बड़ा योगदान है। गरीबों के तन को ढंकना बहुत बड़ा पुण्य का काम है।थाना प्रभारी के इस मानवता के सेवा की चर्चा चारों तरफ हो रही है।


मौके पर कांडी पंचायत मुखिया विजय राम,बीडीसी प्रतिनिधि अनूप कुमार,एसआई अरविंद कुमार सिंह,एएसआई मनोज राम  विनय माझी सहित कई लोग उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post