ATH NEWS 11 GROUP OF MEDIA

आर, एस, फ्यूल स्टेशन के संस्थापक के 75वें जन्मदिवस के शुभ अवसर क़रीब 100 जरुरत मंद लोगों के बीच कंबल का किया गया वितरण।

  गढ़वा ब्यूरो चीफ डॉ श्रवण कुमार की रिपोर्ट।





 एटीएच न्यूज़ 11:- गढ़वा जिले के कांडी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत कांडी भवनाथपुर मुख्य सड़क दारिदह मोड स्थित आर ,एस, फ्यूल  स्टेशन के संस्थापक उदय नाथ सिंह के 75 वें जन्मदिवस के अवसर पर गुरुवार को एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।  जिसमें फ्यूल के प्रोपराइटर  उदय नाथ सिंह ने केक काट कर जन्मदिवस मनाया। इसके उपलक्ष में उन्होंने आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों  से 100 जरूरत मंद लोगों के बीच कंबल का वितरण किया कंबल लेने वाले व्यक्ति, कृष्ण ड्राइवर विकलांग, दुलारी कुंवर ,कौशल्या कुंवर ,राजनाथ मेहता, मीना देवी, देवरानी कुंवर ,यशोदा कुंवर , दिनेश मेहता,    भोला राम ,  मंजू कुंवर ,बिगनी कुंवर भागमती कुंवर ,कलमनिया कुंवर ,अनु कुंवर, रानी देवी, हसीना बीबी, शंकर मिश्रा सहित अन्य कई लोग को दिया गया।


इस दौरान उन्होंने कहा  कि मेरा उदेस्य शीत लहरी ठंड के प्रकोप से जरूरतमंद लोगों को सहयोग प्रदान करना है इस कंबल से उन्हें काफी सहूलियत प्रदान होगा उन्होंने कहा कि मैं सदैव समाज सेवा को अपनी प्राथमिकता देता हूं उन्होंने समाज को एक संदेश देते हुए कहा कि समाज के कमजोर वर्गों की सहायता करना ही सच्ची मानवता होता है समाज सेवा करने वाले लोगों को इसके प्रति अपना पहला कर कमजोर वर्ग के लोगों को सुरक्षा प्रदान करें सिंह जी के द्वारा  हर वर्ष जन्मदिवस पर ग़रीब जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल का वितरण किया जाता है मौके पर हरिहरपुर ओपी प्रभारी एमडी नसीम अंसारी,  मनीष कुमार सिंह,  अवनीश कुमार तिवारी,  शशांक शेखर,  विश्वनाथ सिंह,अजय सिंह ,नीतीश सिंह ,के अलावें अन्य कई लोग मौजूद थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post