ATH NEWS 11 GROUP OF MEDIA

कई प्रमुख जगहों पर यातायात चेक पोस्ट का वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा किया गया शिलान्यास।





संपादक डॉ मदन मोहन मिश्र की रिपोर्ट।



ATH NEWS 11 GROUP:-आज दिनांक 07/01/2026 को सुरक्षा की दृष्टि से गया पुलिस ने महत्वपूर्ण पहल की है। पुलिस उप महानिरीक्षक-सह-वरीय पुलिस अधीक्षक, गया एवं एन0टी0पी0सी0 लिमिटेड के सहयोग से आज भुसुंडा मोड़, मिर्जा गालिब मोड़, सिकरिया मोड़ एवं कालचक्र मैदान पर यातायात चेक पोस्ट का शिलान्यास किया गया।


यह यातायात चेक पोस्ट शहर के प्रमुख प्रवेश द्वारों पर स्थापित किए जा रहे हैं, जिससे यातायात एवं भीड़ को नियंत्रित करने में सहायता मिलेगी। इन चेक पोस्टों से न केवल ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू रहेगी, बल्कि सुरक्षा जांच भी प्रभावी ढंग से हो सकेगी, जिससे किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सकेगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post