संपादक डॉ मदन मोहन मिश्र की रिपोर्ट।
ATH NEWS 11 GROUP:-दिनांक-26/12/2025 को शेरघाटी थाना को सूचना मिली कि ग्राम चापी में पति एवं पत्नी को गला रेतकर हत्या कर दी गई है। प्राप्त सूचना से वरीय पदाधिकारियों को अवगत कराते हुए सूचना का सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शेरघाटी-01एवं थानाध्यक्ष शेरघाटी थाना द्वारा तत्क्षण घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया गया एवं घटनास्थल को संरक्षित किया गया तथा शव को पोस्मार्टम हेतु ए०एन०एम०सी०एच०, गया भेजा गया। इस संबंध में शेरघाटी थाना कांड संख्या-523/25, दिनांक-26/12/2025, दर्ज कर अनुसंधान प्रारम्भ किया गया।
पुलिस उप-महानिरीक्षक-सह-वरीय पुलिस अधीक्षक, गया के द्वारा इस कांड के त्वरित उद्भेदन हेतु अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शेरघाटी-01 के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया, जिसमें शेरघाटी थानाध्यक्ष, शेरघाटी थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारी कर्मी एवं तकनीकी सेल, गया के पुलिस पदाधिकारी कर्मी को शामिल किया गया। उक्त गठित विशेष टीम के द्वारा आसूचना संकलन एवं तकनीकी अनुसंधान कर इस कांड में संलिप्त 01. मनोज मांझी, 02. रघुनी मांझी को गिरफ्तार किया गया। पकड़ाए दोनों व्यक्तियों के पास से 01-01 मोबाईल फोन, मनोज मांझी के पास से घटना में प्रयोग किए गए 01 चाकु एवं घटना के दिन पहने खुन लगा हुआ टीशर्ट तथा रघुनी मांझी के पास 01 टांगी बरामद किया गया। पकड़ाए अभियुक्त रघुनी मांझी ने पूछताछ के क्रम में इस कांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुए बताया कि मृतक प्रदीप यादव का मनोज मांझी के पत्नी से अवैध संबंध था, जिस कारण मनोज मांझी का अपने पत्नी के साथ अक्सर विवाद और झगड़ा होता रहता था। इसी बात से आक्रोशित होकर मनोज मांझी ने रघुनी मांझी एवं अन्य साथियों के साथ मिलकर योजना बनाई। योजना के तहत खलिहान में सो रहे प्रदीप यादव की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। घटना के समय मृतक के साथ सो रही मृतक की पत्नी ने सभी अभियुक्तों को पहचान लिया, इसलिए पहचान छिपाने के उद्देश्य से प्रदीप यादव की पत्नी की भी हत्या कर दी। अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु छापामारी जारी है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता।
मनोज मांझी, पि० कैलाश मांझी, सा० चांपी, रघुनी मांझी, पि० धनु मांझी, सा० महुआडीह, दोनों थाना शेरघाटी, जिला गया।
बरामदगी :-
चाकु-01
टाँगी-01
मोबाईल-02
घटना के दिन पहने खुन लगा टीशर्ट-01
