डेहरी ऑन सोन से डॉ शशिभूषण पाठक की रिपोर्ट।
एटीएच न्यूज़ 11:- भारतीय मानवाधिकार एसोसिएशन नई दिल्ली जिला रोहतास इकाई ग्रामीण डेहरी ऑन सोन में पूर्व से निर्धारित संगठन के संस्थापक पूज्य राजा साहब जी की जयंती समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस शुभ अवसर पर संगठन के कार्यकर्ता ने उनके तैल चित्र पर पुष्प अर्पण एवं केक काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
साथ ही असहाय गरीब मजदूर के बच्चों के बीच मिठाई एवं पाठ्य-पुस्तक सामग्री वितरित की गई।इस पहल से क्षेत्र के असहाय गरीब मजदूर के बच्चों को काफी सहुलियत हो रहा है अगर इसी प्रकार से और समाजसेवी लोग आगे बढ़कर असहाय गरीब मजदूर विकलांग बच्चों के बीच कुछ और सामाग्री देकर मानव धर्म का अगर पालन किया जाए तो वहीं सबसे बड़ी उपकार होता है। इस कार्यक्रम में इकाई के सम्मानित सदस्य राजीव कुमार सिंह, अमित कुमार सिंह, पवित्र वर्मा, संतोष कुमार, चंदन कुमार, हरि शर्मा, मनीषा सिन्हा शशि भूषण पाठक एवं हमारे मंडल के आदरणीय पदाधिकारी दिग्विजय उपाध्याय जी एवं रत्ना सिन्हा जी उपस्थित रहे।
Tags
डिहरी ऑन सोन

