ATH NEWS 11 GROUP OF MEDIA

चंद्रयान फुटबॉल सीजन 2 टूर्नामेंट का सेमीफाइनल मुकाबला घटहुआं की टीम दो गोल से किया शानदार जीत हासिल।

 गढ़वा ब्यूरो चीफ डॉ श्रवण कुमार की रिपोर्ट।



एटीएच न्यूज़ 11:- गढ़वा जिले के कांडी प्रखंड  के  राजकीय कृत प्लस टू उच्च विद्यालय कांडी  के खेल मैदान में  गुरुवार चंद्रयान फुटबॉल सीजन-2 टूर्ना मैच का सेमीफाइनल मुकाबला घाटहुआं  बनाम बरडीहा के खिलाड़ियों के बीच रोमांचिक मुकाबला रहा टॉस जीतकर जीत कर घटहुआं  की खिलाड़ियों उतर छोर  से खेलने का निर्णय लिया खेल के निर्धारित समय 20 20मिनट के अंदर घटहुआं  के खिलाड़ियों ने  2 गोल से जीत का सेमीफाइनल मुकाबला  अपने नाम कर लिया।


खेल के पांचवे दिन का मुख्य अतिथि बीडीओ  राकेश सहाय व थाना प्रभारी अशफाक आलम ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते हुए टॉस कर  फुटबॉल पर किक मार कर खेल को प्रारंभ किया‌ । वहीं आज का मैन ऑफ द मैच सुनिल कुमार यादव को दिया गया। वहीं शुक्रवार को दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला डेवडीह बनाम मझिगवां के बीच खेला जाएगा। बहुत ही शानदार मुकाबला है। देखना न भूलें।

Post a Comment

Previous Post Next Post