सासाराम:- वन विभाग की कथित मनमानी और कानून विरोधी कार्रवाई के खिलाफ तारा चंडी क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने सासाराम स्थित मंडल वनक्षेत्रीय अधिकारी (डीएफओ) कार्यालय के समक्ष विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व भाकपा (माले) के जिला सचिव अशोक बैठ ने किया।
प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि वन विभाग द्वारा बिना खाता, प्लॉट, रखवा या सीमांकन के ही अवैध तरीके से अतिक्रमण की नोटिस भेजकर घर तोड़ने की धमकी दी जा रही है, जो वन अधिकार अधिनियम 2006 तथा अनुसूचित जनजातियों के लिए बने कानूनों का उल्लंघन है। इस संबंध में डीएफओ कार्यालय को एक मांग पत्र सौंपते हुए नोटिस को तत्काल वापस लेने की मांग की गई।
कार्यक्रम में रीता देवी, सोनी देवी, मिथिलेश राम, शीला देवी, माधुरी देवी, विनोद कुमार बहेलिया, विजय राम, भानु प्रकाश, शशिकांत यादव, निराला, सोनू, दबंग सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल थे।
