ATH NEWS 11 GROUP OF MEDIA

परतावल चौराहे पर डीआईजी का पैदल मार्च, अपराधियों में भय,एक किलोमीटर चलकर दिया सुरक्षा का संदेश.




महराजगंज:-जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से बुधवार की शाम गोरखपुर परिक्षेत्र के डीआईजी एस. एस. चनप्पा ने थाना श्यामदेवरवा क्षेत्र अंतर्गत परतावल चौराहे पर पैदल मार्च किया। शाम करीब 6:30 बजे शुरू हुए इस मार्च के दौरान डीआईजी ने परतावल चौराहे से गोरखपुर मार्ग स्थित पेट्रोल पंप तक लगभग एक किलोमीटर पैदल चलकर आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाया और अपराधियों को कड़ा संदेश दिया।

पैदल मार्च के दौरान डीआईजी ने सड़क किनारे लगे सीसीटीवी कैमरों की स्थिति का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने थानाध्यक्ष श्यामदेवरवा से सीसीटीवी की कार्यशीलता, कवरेज एरिया और निगरानी व्यवस्था को लेकर विस्तृत जानकारी प्राप्त की। डीआईजी ने निर्देश दिए कि खराब कैमरों को शीघ्र ठीक कराया जाए तथा प्रमुख चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर निगरानी और सुदृढ़ की जाए।

डीआईजी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि क्षेत्र में नियमित और प्रभावी गश्त सुनिश्चित की जाए। किसी भी संदिग्ध गतिविधि या असामाजिक तत्वों पर तत्काल कार्रवाई होनी चाहिए, जिससे आमजन में सुरक्षा की भावना और अपराधियों में भय बना रहे। उन्होंने कहा कि पुलिस की सक्रिय मौजूदगी ही अपराध नियंत्रण का सबसे बड़ा माध्यम है।

इस दौरान पुलिस अधीक्षक महराजगंज सोमेन्द्र मीणा, क्षेत्राधिकारी जय प्रकाश तिवारी, थानाध्यक्ष श्यामदेवरवा अभिषेक सिंह, एसपी पीआरओ अंकित सिंह, परतावल चौकी प्रभारी अमित कुमार सिंह, उप निरीक्षक शुभम चौबे, अंकित चौरसिया, चंद्रेश यादव, अखिलेश यादव, महिला उप निरीक्षक साक्षी सिंह सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।

डीआईजी के पैदल मार्च से स्थानीय नागरिकों में सुरक्षा का भरोसा बढ़ा है, वहीं अपराधियों में हड़कंप की स्थिति देखी गई। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि जनपद में कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

       प्रभारी महराजगंज 

        कैलाश सिंह

Post a Comment

Previous Post Next Post