ATH NEWS 11 GROUP OF MEDIA

देवमार्कण्डेय मे रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार.





रोहतास ब्यूरो अंगद जी पाठक की रिपोर्ट.



काराकाट:-रोहतास पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए काराकाट प्रखंड क्षेत्र में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन किया है। इस मामले में पुलिस ने तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। यह जानकारी रोहतास पुलिस अधीक्षक रोशन कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दी।

पुलिस अधीक्षक  रोहतास रौशन कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि काराकाट थाना क्षेत्र के देव मारकंडे पड़सर गांव के पास रमाशंकर शर्मा और उसका भतीजा सोनू कुमार, जो गेट-ग्रिल निर्माण का काम करते हैं, उसकी आड़ में अवैध रूप से अग्नेयास्त्र का निर्माण, मरम्मत एवं बिक्री कर रहे हैं। सूचना के आलोक में बिक्रमगंज अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संकेत कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन कर छापेमारी की गई।

छापेमारी के दौरान मौके से दो देसी कट्टा, एक जिंदा कारतूस, अर्धनिर्मित देसी कट्टा, कई क्षतिग्रस्त देसी कट्टा, एक मैगजीन, एक खोखा, पेचकस, लोहे काटने का सिरसा, हथियार का बैरल बनाने में प्रयुक्त लोहे की रॉड, तथा एक की-पैड मोबाइल बरामद किया गया। मौके से रमाशंकर शर्मा और सोनू कुमार को गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में इन दोनों की निशानदेही पर कच्छवा थाना क्षेत्र के दनवार गांव निवासी शशि सिंह की संलिप्तता सामने आई। उसके गांव के पास बगीचे में छापेमारी कर हथियार बनाने की सामग्री बरामद की गई, जिसके बाद शशि सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास और इनके नेटवर्क की गहन जांच की जा रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post