ATH NEWS 11 GROUP OF MEDIA

कोकणा के घने जंगल में चल रहे अफीम की खेती को किया गया विनष्ट।




संपादक डॉ मदन मोहन मिश्र की रिपोर्ट।


ATH NEWS 11 GROUP:-ऑपरेशन क्लीन" के तहत गया पुलिस के द्वारा नक्सल प्रभावित थाना क्षेत्रों में लगातार अफीम विनष्टीकरण एवं जनजागरूकता अभियान तथा अफीम व्यवसायियों माफियों की गिरफ्तारी हेतु विशेष अभियान "ऑपरेशन क्लीन" चलाया जा रहा है। कुल विनष्ट की गई अफीम की खेती-08.74 एकड पुलिस उप-महानिरीक्षक-सह-वरीय पुलिस अधीक्षक, गया, के निर्देशानुसार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी इमामगंज के नेतृत्व में छकडबंधा थाना, पुलिस, उत्पाद विभाग, वन विभाग, डुमीया अंचल के पदाधिकारी, सी०आर०पी०एफ एवं एस०टी०एफ० के संयुक्त टीम ने छकरबंधा थाना अंर्तगत पिपरेहट, कोकना के घने जंगल में नक्सलियों के विरूद्ध, अफीम  बिक्री भण्डारण एवं अवैद्य मादक पदार्थ के कारोबारी धंधे में संलिप्त तस्करों के विरूद्ध विशेष सर्च अभियान "ऑपरेशन क्लीन" चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज दिनांक 05/01/2026 को 4.60 एकड़ में लगे अफीम की फसल को नष्ट किया गया पिपरेहट, कोकणा के घने जंगल में विनष्ट की गईअफीम की खेती 04.60 एकड़

04.14 एकड़=08.74 एकड़

Post a Comment

Previous Post Next Post