मिथिलेश कुमार पाण्डेय व्यूरो चीफ औरंगाबाद।
औरंगाबाद। आज दिनांक 15/01/2026 योजना और विकास विभाग में बिहार सरकार के सचिव और जिले के पूर्व डीएम कंवल तनुज ने मकर संक्रांति पर्व पर महादलित टोला में चूड़ा-तिलकुट भेजा है। बता दें कि वे प्रतिवर्ष मकर संक्रांति पर्व पर चूड़ा-तिलकुट भेजा करते हैं। वहीं समाजसेवी मो. शाहनवाज रहमान उर्फ सल्लू खान ने उनके द्बारा भेजे गए, पर चूड़ा-तिलकुट को महादलित टोला में जाकर वितरण किया गया। बता दें कि जब कंवल तनुज औरंगाबाद डीएम के पद पर रहे तो हमेशा मकर संक्रांति के मौके पर महादलित बस्ती में भाई और बहनों के बीच तिलकुट और चूड़ा का एक साथ बैठकर भोजन करते थे और एक साथ मिलकर पर्व को मनाते हैं। औरंगाबाद से जाने के बाद भी 2019 से लगातार जहां भी रहे वहां से मकर संक्रांति के मौके पर तिलकुट,चुड़ा,दही,गुड भेजवाते हैं। इधर चुड़ा-तिलकुट पाने के बाद महादलित टोले के लोगों में खुशी का माहौल दिखा। महादलित टोला के बीना देवी, संतोष कुमार राम, पिकी देवी, राजकुमार राम, कालीचरण राम, प्रतीक राम, अजय राम, बंगाली राम, मालती देवी, रीता देवी, किरण कुंवर, प्रर्मिला देवी, उमेश राम, सुनील कुमार, तारा कुमार, सिकंदर राम, सारधा देवी, मुसनी देपी, सोनी देवी, फूलतियां देवी, युगल सहित ने कहा कि वे हमेशा हमारे टोले में चाहे रक्षाबंधन का प्रभाव या मकर संक्रांति हो या होली का पर्व हो या दीपावली का पर्व हो यहां आकर एक साथ बैठकर मनाते थें। खुशी में उपहार तक हम लोगों को देते थे। जिलाधिकारी को बधाई देते हैं कहा कि मुझे इस बात पर गर्व हो रहा है कि आज पटना भी रहकर हम लोगों के भेज रहे हैं और याद कर रहे हैं। इससे बड़ा और कोई तोहफा नहीं हो सकता है।
