संपादक डॉ मदन मोहन मिश्र की रिपोर्ट।
ATHNEWS 11GROUP:-ऑपरेशन यात्री सुरक्षा' के तहत RPF गया को मिली बड़ी सफलता, चोरी के 4 मोबाइल के साथ दो शातिर गिरफ्तार, पूर्व मध्य रेलवे के डीडीयू मंडल अंतर्गत गया रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने यात्रियों के सामान की सुरक्षा के लिए चलाए जा रहे 'ऑपरेशन यात्री सुरक्षा' के तहत बड़ी कार्रवाई की है। प्रभारी निरीक्षक बनारसी यादव के नेतृत्व में RPF, CPDS और GRP की संयुक्त टीम ने प्लेटफार्म संख्या 06 के पास से दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
पकड़े गए अभियुक्तों की पहचान अनिश कुमार और आशुतोष कुमार (दोनों निवासी भोजपुर) के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान इनके पास से सैमसंग, विवो, पोको और रेडमी कंपनियों के 4 चोरी के एंड्रॉयड मोबाइल बरामद किए गए, जिनकी कुल कीमत लगभग ₹56,000 बताई जा रही है। मामले में जीआरपी गया में बीएनएस (BNS) की धारा 317(5) के तहत कांड संख्या 28/26 दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की गई है।
=================
चार मासूमों को घर से भटके 4 नाबालिग लड़कों को RPF गया ने किया रेस्क्यू, सुरक्षित चाइल्ड लाइन को सौंपा।
गया। गया रेलवे स्टेशन पर गश्त के दौरान RPF की टीम ने मानवता का परिचय देते हुए चार मासूम बच्चों को तस्करों और अनहोनी का शिकार होने से बचा लिया। उप निरीक्षक जावेद एकबाल व उनकी टीम ने प्लेटफार्म संख्या 01 और 06/07 से इन बच्चों को अकेले घूमते हुए पाया।
पूछताछ में पता चला कि ये बच्चे (निवासी हजारीबाग, धनबाद, औरंगाबाद और गया) बिना बताए घर से निकल गए थे और रास्ता भटक कर स्टेशन पहुंच गए थे। RPF ने बच्चों को सुरक्षित महसूस कराते हुए रेलवे चाइल्ड हेल्प डेस्क और जिला बाल संरक्षण इकाई को सूचित किया। सुपरवाइजर सुरभी कुमारी की मौजूदगी में चारों बच्चों को उचित देख-रेख और उनके परिजनों तक पहुँचाने हेतु चाइल्ड लाइन को सुपुर्द कर दिया गया है।
न्यूज़
====================
गया स्टेशन पर भीड़ का फायदा उठाकर मोबाइल उड़ाने वाला 'नाटू' गिरफ्तार, ₹45,000 के मोबाइल बरामद।
गया। गया जंक्शन पर यात्रियों की भीड़ का लाभ उठाकर चोरी करने वाले अपराधियों के खिलाफ RPF ने शिकंजा कस दिया है। 03 फरवरी को प्लेटफार्म संख्या 03 पर खड़ी गाड़ी संख्या 12397 (महाबोधि एक्सप्रेस) के जनरल कोच में यात्रियों के चढ़ने के दौरान एक संदिग्ध युवक पर टीम की नजर पड़ी। गाड़ी खुलने से ठीक पहले कोच से उतरकर भाग रहे अनूप कुमार उर्फ नाटू (निवासी कंडी नवादा, गया) को RPF और GRP की टीम ने घेराबंदी कर फुट ओवर ब्रिज के पास दबोच लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से चोरी के 2 महंगे मोबाइल फोन बरामद हुए, जिनकी कीमत ₹45,000 है। आरोपी के खिलाफ जीआरपी थाना गया में कांड संख्या 29/26 दर्ज किया गया है।
