संपादक डॉ मदन मोहन मिश्र की रिपोर्ट.
ATH NEWS 11 GROUP:-आज दिनांक गया कॉलेज, गया 08/2/2026 को गयाजी जनपद स्थित प्रतिष्ठित गया कॉलेज के 83वें फाउंडेशन डे स्थापना दिवस के अवसर पर आज एक भव्य और गरिमामयी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस विशेष अवसर पर बिहार के राज्यपाल महोदय का पावन आगमन हुआ, जिनका जिला प्रशासन और कॉलेज परिवार द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया।कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण स्वामी विवेकानंद जी की भव्य प्रतिमा का अनावरण रहा, जिसे राज्यपाल के कर-कमलों द्वारा संपन्न किया गया। इसके उपरांत, राज्यपाल महोदय ने दीप प्रज्वलित कर स्थापना दिवस समारोह का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर बिहार विधानसभा के माननीय अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार सहित कई अन्य गणमान्य अतिथि भी उपस्थित रहे, जिन्होंने शिक्षा और समाज निर्माण में गया कॉलेज के योगदान की सराहना की।
राज्यपाल महोदय के आगमन पर जिला प्रशासन के वरीय पदाधिकारियों द्वारा अत्यंत सम्मानपूर्वक उनका स्वागत किया गया। कार्यक्रम स्थल पर उन्हें 'गार्ड ऑफ ऑनर' प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस दौरान जनपद पदाधिकारी शशांक शुभंकर वरीय पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार नगर पुलिस अधीक्षक कोटा किरण कुमार समेत प्रशासन के अन्य वरिष्ठ अधिकारी और प्रतिष्ठित नागरिक उपस्थित रहे।सुदृढ़ व्यवस्था और प्रबंधन समारोह की सफलता और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए गया पुलिस द्वारा सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। यह स्थापना दिवस गया कॉलेज के इतिहास में एक मील का पत्थर साबित हुआ, जो आने वाली पीढ़ियों को स्वामी विवेकानंद के आदर्शों से प्रेरित करता रहेगा।
