ATH NEWS 11 GROUP OF MEDIA

एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का किया गया आयोजन जहां मुख्य अतिथि के रूप रहें मुखिया सह मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष अमित कुमार दुबे।

 गढ़वा ब्यूरो चीफ डॉ श्रवण कुमार की रिपोर्ट।




एटीएच न्यूज़ 11:- गढ़वा जिले के कांडी प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत पतीला पंचायत के बेलहथ गांव में संत शिरोमणि रविदास जी की जयंती के शुभ अवसर पर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पंचायत के युवा मुखिया सह मुखिया संघ के प्रखण्ड अध्यक्ष अमित कुमार दुबे ने फीता काटकर कार्यक्रम का उदघाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि संत शिरोमणि रविदास जी समाज सुधारक थे, जिन्होंने जाति का विरोध किया। रविदास जी कहते थे कि कोई भी व्यक्ति जन्म से नहीं, कर्म से बड़ा होता है। मुखिया ने कहा कि इसी प्रकार ऊंच-नीच की भेदभाव को छोड़कर मैंने अपने पंचायत क्षेत्र में सभी लोगों को एक समान देखने का काम किया है।


उन्होंने कहा कि यहां अभी संत शिरोमणि रविदास जी की मूर्ति की स्थापना की है, यदि भविष्य में सब कुछ ठीक रहा तो संविधान निर्माता बाबा भीम राव अम्बेडकर की भी मूर्ति, इन्हीं रविदास जी की मूर्ति के बगल में स्थापना करवाऊंगा। बता दें कि सांस्कृतिक कार्यक्रम में सुप्रसिद्ध कलाकार रंजन बिहारी ने अपनी सुरीली आवाज के साथ एक से बढ़कर एक गाने प्रस्तुत कर अपना जलवा बिखेरा। दर्शकों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम का भरपूर लुफ्त उठाया। मौके पर गाड़ा खुर्द पंचायत के उप मुखिया अनित दुबे, पंचायत समिति सदस्य मनोज पासवान, उप मुखिया शंकर मेहता, कांग्रेस यूथ जिला अध्यक्ष हारून अंसारी, एनसी.डब्ल्यू.सी जीएस दुबे, मुखिया प्रतिनिधि कुंदन साह, सत्यनारायण मेहता, कार्यक्रम आयोजक अविनाश प्रभाकर, हेमेंद्र गुरुजी, जित्येन्द्र, अशोक सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post