संपादक डॉ मदन मोहन मिश्र की रिपोर्ट.
ATHNEWS 11GROUP:-आज गयाजी | 13/2/ 2026 को महिला एवं बाल विकास निगम गया के तत्वावधान में 'बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ' योजना के अंतर्गत राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। किलकारी' गया के प्रांगण में आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों के सर्वांगीण विकास को प्रोत्साहित करना और उन्हें अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए एक मंच प्रदान करना था।
नवाचार का संगम विज्ञान प्रदर्शनी-+-
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण बच्चों द्वारा लगाई गई विज्ञान प्रदर्शनी रही। इसमें नन्हें वैज्ञानिकों ने अपने नवाचार और रचनात्मक सोच से बेहतरीन मॉडल प्रस्तुत किए। विज्ञान के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेताओं को सम्मानित भी किया गया।
प्रथम पुरस्कार-वंशीका
द्वितीय पुरस्कार -प्रियांशी
तृतीय पुरस्कार-अनिशा
सांत्वना पुरस्कार-माहि, उर्वशी, साक्षी, प्राप्ति, निशु और सावरिन।
स्वास्थ्य एवं संस्कृति पर जोर---
केवल शिक्षा ही नहीं, बल्कि स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाते हुए कार्यक्रम के दौरान एनीमिया जांच शिविर का आयोजन किया गया। इसमें कुल 130 बच्चियों के स्वास्थ्य की जांच की गई और उन्हें आवश्यक परामर्श दिए गए। साथ ही, बच्चों ने नृत्य और संगीत की शानदार प्रस्तुतियों से उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला प्रोग्राम पदाधिकारी ने दीप प्रज्वलन कर समारोह का विधिवत शुभारंभ किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा। इस प्रकार के आयोजनों से बच्चों के भीतर छिपी हुई प्रतिभाओं को निखारने का अवसर मिलता है। विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों के लिए यह एक सशक्त माध्यम है जो उन्हें जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।
