ATH NEWS 11 GROUP OF MEDIA

आरपीएफ एवं जीआरपी के संयुक्त छापेमारी में प्लेटफॉर्म नंबर 5 पर लावारिस बैगों से मिला भारी मात्रा में नशीला पदार्थ।



संपादक डॉ मदन मोहन मिश्रा की रिपोर्ट।


ATH NEWS 11 GROUP​:-गयाजी रेलवे स्टेशन पर 'ऑपरेशन नारकोस' के तहत बड़ी सफलता 19 किलो गांजा बरामद, कीमत करीब 10 लाख आज दिनांक ​गया 13/2 /2026 पूर्व मध्य रेल के डीडीयू मंडल के अंतर्गत रेल सुरक्षा बल (RPF) और जीआरपी (GRP) ने संयुक्त अभियान चलाकर गया रेलवे स्टेशन पर नशीले पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध एक बड़ी सफलता हासिल की है। 'ऑपरेशन नारकोस' के तहत की गई इस कार्रवाई में लगभग 9,55,000 रुपये मूल्य का 19.100 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया है। निरीक्षक प्रभारी बनारसी यादव के नेतृत्व में आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीम प्लेटफॉर्म संख्या 05 पर आपराधिक निगरानी कर रही थी। दोपहर लगभग 14:15 बजे, गाड़ी संख्या 63330 गया-पाटलिपुत्र मेमू एक्सप्रेस के सामान्य कोच के गेट के पास टीम को तीन बैग और तीन झोले लावारिस हालत में मिले। यात्रियों से पूछताछ करने पर किसी ने भी इन सामानों पर अपना दावा पेश नहीं किया। बैगों से संदिग्ध गंध आने पर तत्काल वरीय पदाधिकारियों को सूचित किया गया। मौके पर वरीय अधिकारी कृष्णा कुमार गुप्ता (मंडल विद्युत अभियंता/मेमू शेड/गया) की उपस्थिति में बैगों की तलाशी ली गई, जिसमें कुल 19.100 किलोग्राम प्रतिबंधित गांजा पाया गया। उक्त मामले में उप-निरीक्षक जावेद एकबाल द्वारा लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है। बरामद गांजे को जीआरपी गया को सुपुर्द कर दिया गया है, जहाँ कांड संख्या 40/2026 के तहत NDPS एक्ट की धारा 08/20(b)(ii)(B) के अंतर्गत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

​टीम में शामिल सदस्य:-

इस सफल टीम में उ.नि. जावेद एकबाल, प्र.आ. संतोष कुमार सिंह, आरक्षी देवेंद्र प्रसाद, विकास कुमार, राकेश कुमार, आलोक कुमार सक्सेना, शशि शेखर, अमित कुमार सभी रेसुब गया और प्र.आ. सर्वजीत राय अ.आ.शा गया शामिल थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post