ATH NEWS 11 GROUP OF MEDIA

वीकेएसयू आरा के कुलानुशासक के निधन पर जे एल एन कॉलेज डेहरी में शोक सभा का हुआ आयोजन।

 


डेहरी(रोहतास) से रिंटू सिंह की रिपोर्ट।     

 ATH NEWS 11 GROUP OF MEDIA:-वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय आरा के वर्तमान  कुलानुशासक सह रसायन शास्त्र के सह प्राध्यापक प्रो डॉ कुमार कौशलेंद्र के असामयिक निधन पर जवाहरलाल नेहरू महाविद्यालय डेहरी  के प्रांगण में  शोककसभा का आयोजन किया गया।  जिसमें उपस्थित सभी लोगों ने उनकी आत्मा के शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण कर ईश्वर से प्रार्थना किया।  शोकसभा में कॉलेज के प्राचार्य प्रो डॉ विजय कुमार सिंह , वर्सर  डॉ फरीद आलम , पूर्व प्राचार्य  डॉ कमल नयन सिंह, तथा वीकेएसयू आरा कर्मचारी महासंघ के प्रक्षेत्रीय मंत्री राधा रमण सिंह उर्फ मुन्ना सिंह,  प्रधान सहायक जितेंद्र कुमार सिंह, संजीव तिवारी, सुधीर कुमार, अच्युतानंद तिवारी सहित सभी शिक्षक एवं शिक्षेत्तर कर्मी शामिल थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post