संजय कुमार चौरसिया ब्यूरो रिपोर्ट बस्ती।
कलवारी - लुम्बनी दुद्धी मार्ग पर बस्ती जनपद को अम्बेडकर नगर से जोड़ने वाला कलवारी थाना क्षेत्र के माझा खुर्द घाट स्थित सरयू नदी पर बना कलवारी टाण्डा पुल सुसाइड प्वाइंट बनता जा रहा है। पिछले तीन दिन में तीन लोग नदी में छलांग लगा चुके हैं। जिसमे एक पुरुष व दो महिला शामिल हैं। शुक्रवार की शाम चार बजे कलवारी थाना क्षेत्र के चनगहिया गांव निवासी 12वीं कक्षा की 16 वर्षीय छात्रा पूजा यादव ने नदी में छलांग लगा दिया था। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर स्थानीय गोताखोरों के अलावा प्रांतीय आपदा मोचन बल के जवान पिछले तीन दिनों से सरगर्मी से पूजा की तलाश कर रहे हैं। अभी पूजा तो नही मिली लेकिन रविवार सुबह एक अज्ञात वृद्ध महिला ने भी छलांग लगा दिया। जिसकी खोजबीन जारी है। तीन दिन में दो घटना हो जाने से पुल के पास अफरातफरी का माहौल बना हुआ था। इसी बीच कलवारी थाना क्षेत्र के फेटवा गाँव निवासी 30 वर्षीय दुर्गेश उपाध्याय ने भी नदी में छलांग लगा दिया। हालांकि कलवारी पुलिस की तत्परता और स्थानीय गोताखोरों की मदद से घटना के कुछ देर बाद ही दुर्गेश उपाध्याय की लाश बरामद हो गई। मृतक दुर्गेश अविवाहित थे और पिछले पांच वर्ष से अहमदाबाद में नौकरी करके जीवन यापन करते आ रहे थे। वे छः माह पहले घर आये थे इस बार घर आने की जानकारी किसी को नही थी। उनके माता पिता की मौत पहले ही हो चुकी है। एकाकी जीवन जी रहे दुर्गेश आज ही अहमदाबाद से आये थे। और बस से सीधे टाण्डा पुल के पास उतरे थे। अपना सामान झाड़ी के पास रखकर वे नदी में छलांग लगा दिए। लगातार तीन घटना होने से क्षेत्र में शोक का माहौल है। क्षेत्रवासियों ने पुल के दोनों तरफ की रेलिंग पर जाल लगाए जाने की मांग की है।
इस सम्बन्ध में थानाध्यक्ष कलवारी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि लाश का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है। और एक किशोरी व अन्य महिला की खोज जारी है।