ATH NEWS 11 GROUP OF MEDIA

औरंगाबाद में चाणक्य परिषद के द्वारा केन्द्रीय मंत्री के स्वागत में अभिनन्दन समारोह किया गया।

 



औरंगाबाद व्यूरो चीफ़ मिथिलेश कुमार पाण्डेय की रिपोर्ट। 


औरंगाबाद। आज दिनांक 29/09/2024 औरंगाबाद शहर के क्लब रोड स्थित एक निजी सभागार में शनिवार को भारत सरकार के कोयला एवं खान राज्य मंत्री सतीश चन्द्र दुबे के स्वागत में अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। चाणक्य परिषद के द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कोयला एवं खान राज्य मंत्री सतीश चन्द्र दुबे समेत, एमएलसी दिलीप कुमार सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष मुकेश शर्मा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गोपाल शरण सिंह, जयशंकर दुबे, दुर्गा चरण मिश्र, बलराम मिश्रा, शैलु दुबे, सीएस पांडेय,हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा सेक्युलर राष्ट्रीय महासचिव सुनील कुमार चौबे, नारायण ओझा आदि को अंगवस्त्र और मोमेंटों देकर सम्मानित किया गया। इस आयोजित कार्यक्रम में मंत्री सतीश चन्द्र दुबे ने कहा कि भगवान परशुराम, राम और विष्णु के अनुयायी हैं। ब्राह्मण हमेशा दिशा देने और मुख्य धारा में लोगों को जोड़ने का काम किया है। अक्षय तृतीया के दिन हमें भगवान परशुराम की पूजा करनी चाहिए क्योंकि सभी लोग हर देवी–देवता की पूजा करते हैं।


ब्राह्मण कभी धर्म परिवर्तन नहीं करता है या नहीं कराता है। वर्तमान में भाजपा देश को मजबूत करने में लगी हुई है। अगर भाजपा नहीं रहेगी तो कोई भी सनातन धर्म को सुरक्षित नहीं कर सकता है।उन्होंने कहा कि अयोध्या श्रीराम की नगरी, काशी विश्वनाथ और उज्जैन महाकाल की नगरी प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदर मोदी के कार्यकाल में ही बना है। केंद्रीय बजट में प्रधानमंत्री ने जब बिहार को विशेष पैकेज दिया तो विपक्षियों को काफी नाराजगी हुई। बिहार के हिस्सा का पैसा घोटाला करके विपक्षी नेताओं ने ढकार लिया। बिना गांधी परिवार के कांग्रेस और बिना लालू परिवार के राजद और बिना मुलायम परिवार के सपा नहीं चल सकती है। ये लोग केवल परिवारवाद को बढ़ावा दे रहे हैं। जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत को विश्व का सबसे मजबूत देश बनाने में लगे हैं।चाणक्य परिषद के अध्यक्ष रामानुज पांडेय ने कहा कि देश को विकसित बनाने के लिए बिहार से राज्य मंत्री के रुप में सतीश चन्द्र दुबे प्रधानमंत्री के साथ खड़े हैं। ब्राह्मण रावण का पुतला जलाकर अत्याचार का अंत करते हैं और भगवान राम की पूजा कर धर्म की स्थापना करते हैं। भारत के गौरवशाली अतीत को जब–जब याद किया जाएगा , तब–तब चाणक्य को याद किया जाएगा। कहा कि मंत्री सतीश चन्द्र दुबे मात्र 30 वर्ष की उम्र से सदन में शामिल होकर बिहार और देश को विकसित करने का कार्य कर रहे हैं।

कार्यक्रम का संचालन अश्विनी तिवारी ने किया। इस मौके पर विभांशु मिश्रा, गौतम मिश्रा, रणधीर सिंह, ब्रजेश दुबे, दीपक उपाध्याय, सत्येंद्र दुबे, बालमुकुंद पाठक, सौरभ मिश्रा सहित अन्य मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post