ATH NEWS 11 GROUP OF MEDIA

सुंदर वादियों को निहारते अधिकारी सत्र न्यायाधीश एवं उनके पत्नी-पर क्यों ? पढ़े खबर विस्तार से।




गढ़वा ब्यूरो चीफ डॉ श्रवण कुमार की रिपोर्ट।


एटीएच न्यूज़ 11:-   गढ़वा व्यवहार न्यायालय के निवर्तमान जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा संप्रति झारखंड सरकार के विधि विभाग के प्रधान सचिव  राजेश शरण सिंह ने सतबहिनी झरना तीर्थ के सभी मंदिरों में अपनी धर्मपत्नी रेणु सिंह के साथ पूजा अर्चना की। रविवार की सुबह सतबहिनी झरना तीर्थ पहुंचे प्रधान सचिव राजेश शरण सिंह ने कहा कि यह बहुत ही रमणीक पर्यटन स्थल है। आज मैं यह सोच रहा हूं कि मैं पहले यहां क्यों नहीं आया। उपस्थित लोगों से कहा कि यहां आप लोगों ने काफी काम किया है। बावजूद इसके यहां का और विकास अपेक्षित है। इस स्थल पर काफी  सुविस्तृत जगह है। जो इसकी सुंदरता में चार चांद लगता है। उन्होंने सतबहिनी भगवती माता महादुर्गा, महालक्ष्मी, महाकाली, भैरवनाथ, भगवान भास्कर, बजरंगबली, साक्षी गणेश, भगवान शिव व नंदी महाराज के मंदिरों एवं ऋषि प्रवर ब्रह्मलीन बाबा श्याम दास की रहस्यमई सात मंजिली गुफा के अंदर भी पूजा अर्चना की। उन्होंने सतबहिनी झरना तीर्थ की सुंदर वादियों, झरना घाटी, हरितिमा संवंर्द्धन कार्यक्रम के अंतर्गत किए गए वन रोपण, सेतु मार्ग, छठ घाट, बहुद्देशीय मंच, कलात्मक सीढ़ियां आदि निर्माणों की काफी सराहना की। यहां प्राचीन काल से साल में पांच बार - वैशाख पूर्णिमा, कार्तिक पूर्णिमा, माघ पूर्णिमा, मकर संक्रांति एवं महाशिवरात्रि को लगने वाले मेला की जानकारी दी गई। माघ पूर्णिमा से प्रतिवर्ष मानस महायज्ञ का आयोजन किया जाता है। इसलिए इस मौके पर 11 दिनों का मेला लगता है।


जबकि मकर संक्रांति में तीन दिनों का मेला लगा करता है। इसके साथ ही कार्तिक महीने में लोक आस्था के महापर्व छठ के दौरान सुदूर प्रदेशों के एक लाख से अधिक की संख्या में लोग आकर यहां पर छठ व्रत का सामुहिक महा अनुष्ठान किया करते हैं। उस समय इतने सुविस्तृत स्थान वाले जगह पर तिल रखने की भी जगह नहीं मिलती। ठीक इसी तरह मकर संक्रांति मेला एवं मानस महायज्ञ के उत्तरार्द्ध में भी काफी भीड़ हुआ करती है। जिसमें कई राज्यों के लोग भाग लिया करते हैं। जबकि प्रत्येक वर्ष पहली जनवरी को नव वर्ष दिवस मनाने के लिए पिकनिक मनाने वालों की काफी भीड़ हुआ करती है। इस मौके पर सिविल कोर्ट के प्रधान सहायक दीनदयाल पाठक के साथ प्रोसेस सर्वर महेंद्र पासवान, पुजारी पंडित प्रवीण पांडेय व पुजारी पंडित नीतिश पाठक, कांडी थाना प्रभारी गुलशन कुमार गौतम, मां सतबहिनी झरना तीर्थ एवं पर्यटन स्थल विकास समिति के सुदर्शन तिवारी, डॉक्टर प्रमोद कुमार सिंह, अवधेश प्रसाद गुप्ता, रघुनंदन राम, शंभूनाथ सिंह,उप मुखिया अतीस सिंह,अखिलेश सिंह,बैजनाथ पाण्डेय,सुखदेव साव, रमेश तिवारी, शिवपुर पंचायत के पूर्व मुखिया एवं समिति के सदस्य जयकिशुन राम,शम्भू प्रसाद गुप्ता,  सहित कई लोग उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post