गढ़वा ब्यूरो चीफ डॉ श्रवण कुमार की रिपोर्ट।
एटीएच न्यूज़ 11:- गढ़वा जिले के कांडी थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। घटना शुक्रवार की सुबह आठ बजे की बताई जा रही है। पीड़िता की मां के अनुसार नाबालिक पुत्री अपने घर से कुछ दूर बकरी बांधने गई थी, तभी गांव के ही निवासी व्यक्ति के द्वारा हमारे घर के बगल में ही घटना का अंजाम दिया है। साथ ही बताई की लड़की का मुंह बांध दिया था और जान मारने के नियत से घर में भी खिंचा तभी हमें जानकारी हुई।
उसके चंगुल से लड़की को छुड़ाने लगे तो वह व्यक्ति धक्का मुक्की करते हुए भाग निकला। जिसके बाद शोरगुल हुआ और धीरे-धीरे यह मामला आग की तरह फैल गई। वहीं दुष्कर्म के बाद ग्रामीणों ने बताया कि घटनास्थल पर खून का धब्बा देखा गया और लड़की भी खून से लथपथ थी। घटना की सूचना के बाद कांडी थाना एसआई रोशन कुमार दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। पुलिस खून से लथपथ नाबालिक बच्ची को और उसकी मां व अन्य परिजनों के साथ ईलाज के लिए अस्पताल लेकर चली गई। इधर पूछे जाने पर नाबालिक पीड़िता ने बताया की गांव के ही संतोष ने दुष्कर्म किया है। वहीं आरोपी संतोष कुमार रवि उम्र लगभग 35 बर्ष घटना के बाद से फरार है।
आरोपी का घर पीड़िता के घर से महज 200 मीटर की दूरी पर है। आरोपी तीन बच्चों का पिता है। वहीं कांडी थाना प्रभारी व पुलिस घटना की छानबीन करने में जुट गई है। इधर इस संबंध में पूछे जाने पर कांडी थाना प्रभारी गुलशन कुमार गौतम ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।