डेहरी रोहतास से रिंटू देवी की रिपोर्ट।।
ATHNEWS 11 :-जन जागृति मोर्चा (आवाज) की बैठक रविवार को जमुहार एन एच टू स्थित जो वाणी वाटिका में मोर्चा के अध्यक्ष एवं डेहरी विधानसभा के पूर्व भाजपा प्रत्याशी कुमार विनोद सिंह की अध्यक्षता में आहुत की गई। सर्वप्रथम पूर्व की बैठक की एजेंडा की समीक्षा एवं अनुमोदन किया गया। वहीं आने वाले दिनों में सरकारी कार्यालय में प्राप्त भ्रष्टाचार के विरोध में विशेष आंदोलन तैयार करने की बात कही गई।
वहीं बिहार में बिजली विभाग द्वारा जबरन स्मार्ट मीटर लगाने एवं उपयोग कर रहे उपभोक्ताओं को अधिक बिल आने तथा अनेक प्रकार की समस्याओं के खिलाफ मोर्चा विशेष आंदोलन करेगी । मौके पर अध्यक्ष ने मोर्चा में अधिक से अधिक अधिक से अधिक समाज के हर वर्ग के लोगों को जोड़ने के लिए सदस्यों से अपील किया। अगले बैठक में प्रत्येक सदस्य कम से कम एक और सदस्य को अपने साथ लेकर जरूर आएं। बैठक का संचालन पत्रकार सत्येंद्र कुशवाहा ने किया। बैठक में सचिव अनिल कुमार सिंह , प्रमोद सिंह रोहतास जिला विधिज्ञ संघ अध्यक्ष राजेश सिंह, वार्ड पार्षद सरोज उपाध्याय , पत्रकार कमलेश सिंह, प्रो डॉ अनिल कुमार सिंह, कोमल सिन्हा आदि सदस्यों ने अपनी बात रखी। बैठक में प्रवीण सिंह, राकेश सिंह, सिमल कुंदन सिंह, अखिलेश सिंह,परमहंश सिंह,महेंद्र सिंह, धनंजय सिंह, कृष्णा तिवारी, वार्ड पार्षद रितेश सिंह, उत्तम सिंह, सिमल सिंह,विशाल सिंह, महेंद्र सिंह, विकास दुबे,वरुण सिंह , मुखिया रितेश सिंह सहित सैकड़ो की संख्या में अन्य कई सदस्य शामिल थे।
