ATH NEWS 11 GROUP OF MEDIA

दुर्गा पूजा के शुभ अवसर पर रामलीला कार्यक्रम का किया गया भव्य आयोजन आखिर कहां? पढ़े खबर विस्तार से।

 गढ़वा ब्यूरो चीफ डॉ श्रवण कुमार की रिपोर्ट।




एटीएच न्यूज़ 11:- गढ़वा जिले के कांडी प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत घटहुआँ कला गांव स्थित देवी मंदिर के प्रांगण में दुर्गा पूजा समिति के तत्वधान में सोमवार की रात से रामलीला कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। जहां मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे युवा संघर्ष सेना प्रमुख सह युवा समाजसेवी अनूप कुमार उपाध्याय उर्फ बड़ू उपाध्याय व पंचायत मुखिया कौशल्या देवी के प्रतिनिधि अरुण कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर फीता काटकर उदघाटन किया। वहीं दुर्गा पूजा समिति के सदस्यों ने द्वय मुख्य अतिथियों के साथ युवा संघर्ष सेना की टीम के सदस्यों को माल्यार्पण के साथ अंगवस्त्र प्रदान कर भव्य स्वागत किया। इसके बाद मुख्य अतिथि युवा समाजसेवी अनूप कुमार उपाध्याय उर्फ बड़ू बड़ू उपाध्याय ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि जहां तक मुझे जानकारी है कि गढ़वा जिला में क्या बल्कि पलामू जिले में भी इसप्रकार रामलीला कार्यक्रम का आयोजन नहीं होता है। यहां प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी हो रहे रामलीला आयोजन से लोगों में काफी खुशी है। उन्होंने कहा कि युवाओं को सामाजिक व धार्मिक कार्यों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए। वर्तमान समय में रामलीला, नाटक व नौटंकी जैसे कार्यक्रम बहुत कम ही होने लगे हैं। मोबाइल की दुनिया को छोड़कर युवाओं को वर्तमान की दुनिया में पहले जैसा ही भाईचारा दिखाते हुए सामाजिक कार्यों में रुचि दिखानी चाहिए। उन्होंने कहा कि धर्म संकट में न पड़े, इसके लिए सभी सनातनियों को धर्म कार्य में आगे आकर हिंदुत्व दिखाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि युवा संघर्ष सेना की टीम लगातार धार्मिक व सामाजिक कार्यों में ततपरता के साथ अपनी भूमिका निभा रही है। साथ ही उन्होंने कहा हमारी टीम रामनवमी के अवसर पर भव्य जुलूस निकालती है। जिससे हिन्दू एकता बढ़े। जबकि मुखिया प्रतिनिधि अरुण कुमार राम ने यह घोषणा किया कि आजाद रामलीला पार्टी के सभी पात्रों के लिए अगले वर्ष ड्रेस उपलब्ध कर प्रदान करेंगे। उन्होंने कहा कि विलुप्त हो रहे रामलीला कार्यक्रम को इस गांव के लोगों ने अब भी बचाने का कार्य किया है। इसी प्रकार लगातार अच्छे कार्यक्रम का आयोजन करने को कहा। उन्होंने कहा कि पंचायत क्षेत्र में धार्मिक या सामाजिक कार्य होने से मुझे खुशी मिलती है। हर सम्भव मदद करने को तैयार रहूंगा। वहीं मंच का संचालन महंथ सत्यनारायण चौबे कर रहे थे। बता दें कि रामायण की आरती के साथ रामलीला कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। जहां नारद मोह खेल का प्रदर्शन किया गया। जहां भगवान विष्णु के रूप में विपुल चौबे, नारद संतोष कुमार गुप्ता, इंद्र रिशु कुमार गुप्ता, काला देव श्यामनारायण साह व ब्रह्मा के रूप में ललित नारायण चौबे ने अपनी अहम भूमिका निभाई। मौके पर युवा संघर्ष सेना के केंद्रीय अध्यक्ष दीपक कुमार सिंह उर्फ झुना सिंह, केंद्रीय महासचिव विवेक पांडेय, आनंद प्रजापति, अरविंद प्रजापति व दुर्गा पूजा समिति के सचिव सुभाष शर्मा, कोषाध्यक्ष नीतीश कुमार गुप्ता, संचालक मनीष कुमार गुप्ता, सुजीत कुमार, कुंदन कुमार सहित हजारों की संख्या में दर्शक भी उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post