संपादक डॉ मदन मोहन मिश्रा की रिपोर्ट।
ATHNEWS 11GROUP :-वरीय पुलिस अधीक्षक, गया के निर्देशन में नक्सलियों अपराधियों के विरूद्ध लगातार कड़ी कार्रवाई की जारी है, इसी क्रम में :- दिनांक-07/10/2024 को थानाध्यक्ष, डुमरिया थाना को सूचना मिली कि कई कांडो में वांछित फरार चले रहे कुख्यात हरि भुईया छकरबंधा थानान्तर्गत केन्दुआ टॉड के पास आया हुआ है। प्राप्त सूचना से वरीय पदाधिकारी को अवगत कराते हुए सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु डुमरिया थानाध्यक्ष, डुमरिया थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारी कर्मी, छकरबंधा थाना के पुलिस पदाधिकारी कर्मी एवं CRPF के साथ ग्राम केन्दुआ टॉड़ के पास पहुँचे तो एक व्यक्ति पुलिस बल को देखकर भागने का प्रयास किया, जिसे सशस्त्र बल के सहयोग से पकड़ लिया गया। पकड़ाये व्यक्ति का नाम पता पुछने पर अपना नाम व पता हरि भुईया, पि० रामधीन भुईया, सा० केन्दुआ टॉड़, थाना छकरबंधा, जिला गया बताया। उल्लेखनीय है कि दिनांक-12/06/2012 को डुमरिया थानान्तर्गत ग्राम बलथरवा में पहले से घात लगाए माओवादियों के द्वारा पुलिस वाहन को बारूदी सुरंग से उड़ा दिया गया तथा सुरक्षा बलों पर फायरिंग की गई थी। जिसमें दो पुलिस जवान की मृत्यु हो गई थी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में दो नक्सलियों को मार गिराया था। जिस संबंध में डुमरिया थाना कांड संख्या-35/12, दिनांक 12/06/2012, धारा- 147/148/149/341/352/325/326/307/302/435/120 (बी) भा०द०वि० एवं 27 आर्म्स एक्ट, 3/4/5 वि० पर्दा० अधि० एवं 10/11/12/13 (2) दर्ज किया गया था। उक्त कांड में पकड़ाए नक्सली ने अपनी संलिप्तता स्वीकार किया है। उल्लेखनीय है कि पूर्व में इस कांड में संलिप्त 08 नक्सलियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है।अन्य नक्सलियों की गिरफ्तारी हेतु विशेष छापाामरी जारी है। पकड़ाए नक्सली का अपराधिक इतिहास पता किया जा रहा है। इस घटना में संलिप्त नक्सलियों की गिरफ्तारी में शामिल पुलिस पदाधिकारियों/कर्मियों को पुरस्कृत किया जा रहा है।
गिरफ्तार नक्सली का नाम पता :-
हरि भुईया,पि० रामधीन भुईया, सा० केन्दुआ टॉड़, थाना छकरबंधा, जिला गया।
नक्सली हरि भुईया का अपराधिक इतिहास :-
डुमरिया थाना कांड संख्या-55/18, दिनांक-08/11/2018, धारा-147/148/149/307/ 353/504/506/120 (बी) भा०द०वि० एवं 25 (1-बी)/26/27/35 आर्म्स एक्ट, 3/4/5 वि० पर्दा० अधि० एवं 16/18/20 यू०पी०एक्ट।
गया पुलिस से सहायता हेतु सम्पर्क नम्बर :-
पुलिस सहायता नम्बर :- 112
गया पुलिस नियंत्रण कक्ष नम्बर-0631-2222634