सासाराम -रोहतास जिले के कोचस थाना क्षेत्र के बलथरी स्टैंड के समीप दो बाइकों की टक्कर में एक की मौत हो गई जबकि 4 लोग घायल का इलाज जारी है।घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोचस ले जाया गया।जहां एक की मौत हो गई। जबकि चार की गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। कोचस पुलिस ने बताया कि एक बाइक पर तीन और दूसरी बाइक पर दो लोग सवार थे, ओवरटेक के दौरान दोनों बाइक टकरा गई।जिससे पांचों सवार गंभीर रूप से घायल हो कर सड़क पर गिर पड़े। जुटे लोगों द्वारा घटना की सूचना पर पहुंची कोचस पुलिस व 112 डायल नंबर की टीम ने सभी घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले आई।
जहां डॉक्टर ने गंभीर रूप से घायल अमित यादव पिता राजेंद्र यादव उम्र 40 वर्षीय को मृत घोषित किया।जबकि उसी के साथ बाइक पर सवार गोलू कुमार पिता राम दुलार और शुभम कुमार पिता प्रीतम कुमार गांव सहमल खैरा थाना कोचस गंभीर रूप से घायल को रेफर किया। जबकि दूसरे बाइक पर सवार अंकित सिंह पिता चंदेश्वर चंदेश्वर सिंह दूसरा संतोष कुमार सिंह पिता ईश्वर दयाल सिंह सभी गांव गुड़िया थाना कुढ़नी कैमूर के बताए गए हैं। कोचस थाना के अपर थानाध्यक्ष विजय बैठा ने बताया कि दोनों बाइक के टक्कर में एक की मौत हो गई जबकि चार का इलाज फिलहाल जारी है।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सासाराम सदर अस्पताल लाई।