ATH NEWS 11 GROUP OF MEDIA

50 हजार रूपये का ईनामी नाबालिक लड़की का अपहरणकर्ता सोनु कुमार हुआ गिरफ्तार।


 


संपादक डॉ मदन मोहन मिश्र की रिपोर्ट।


ATHNEWS11 GROUP :-वरीय पुलिस अधीक्षक, गया के निर्देशानुसार  अपराधकर्मियों में शामिल 50,000/- रू० का ईनामी कुख्यात अपराधी सोनु कुमार की गिरफ्तारी हेतु वरीय पुलिस अधीक्षक, गया के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक, अभियान, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, इमामगंज, इमामगंज थाना के पुलिस पदाधिकारी कर्मी, तकनीकी शाखा, गया के पुलिस पदाधिकारी कर्मी एवं एस०टी०एफ० के पुलिस पदाधिकारी कर्मी को शामिल कर एक विशेष टीम का गठन किया गया था। उक्त कुख्यात अपराधकर्मी की गिरफ्तारी हेतु गया पुलिस के द्वारा पारंपरिक तथा तकनीकी माध्यमों से सूचना संकलन कर लगातार छापामारी की जा रही थी। साथ ही अपराधकर्मी सोनु कुमार के उपर 50,000/-रू0 का ईनाम की घोषणा भी कराई गई थी। इसी क्रम में एस०टी०एफ० की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि  50,000/-रू० का ईनामी अपराधकर्मी सोनु कुमार जो वर्तमान में कई कांडो में फरार चल रहा है वो अभी हरियाणा राज्य के सिरसा में छिपा हुआ है। सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्यवाही हेतु एस०टी०एफ० की टीम के द्वारा हरियाणा राज्य के सिरसा पहुँचकर एक मकान में छापामारी की गई तो एक व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगा। जिसे सशस्त्र बल के सहयोग से पकड़ लिया गया, पकड़ाए व्यक्ति का नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम सोनु कुमार, पि० सत्यनारायण प्रसाद, सा० बहेरा, थाना इमामगंज, जिला गया बताया। तत्पश्चात उक्त अपराधी को गिरफ्तार किया गया।



 दिनांक 22/05/2022 को वादिनी के द्वारा एक लिखित आवेदन दिया कि इनकी पुत्री घर से बाहर गई थी, काफी देर हो जाने के बाद भी घर वापस नहीं आई। काफी खोजबीन करने पर पता चला कि एक व्यक्ति के द्वारा इनकी पुत्री का अपहरण कर लिया गया है। जिस संबंध में इमामगंज थाना कांड संख्या-78/22, दिनांक-22/05/2022, घारा- 366ए/120बी/34 दर्ज कर अनुसंधान प्रारम्भ किया गया  अनुसंधान के क्रम में पकड़ाए अपराधी सोनु कुमार की संलिप्तता उक्त कांड में पायी गई थी, जो गिरफ्तारी के भय से फरार चल रहा था। पकड़ाए अभियुक्त की अपराधिक इतिहास पता किया जा रहा है। अन्य अपराधकर्मियों की गिरफ्तारी हेतु छापामारी जारी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post