गढ़वा ब्यूरो चीफ डॉ श्रवण कुमार की रिपोर्ट।
एटीएच न्यूज़ 11:- विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र के कांडी प्रखंड मुख्यालय स्थित बाजार में शुक्रवार को भाजपा के चुनाव प्रचार कार्यालय का उद्घाटन किया गया।भाजपा के विश्रामपुर विधानसभा चुनाव प्रभारी निशेष चंद्र दुबे ने पूजा पाठ कर व फीता काट कर उद्घाटन किया।कार्यालय उद्घाटन के पश्चात कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रभारी निशेष चंद्र दुबे ने कहा कि इस बार अंगद की तरह पांव अड़ा देना है।हरहाल में भाजपा को जिताना है।कहा कि भाजपा के लिए प्रत्याशी से ऊपर उसका संगठन होता है इसलिए आप प्रत्याशी को न देखते हुए भाजपा को वोट करें।इसबार रामचंद्र चंद्रवंशी को भारी मतों से जिताकर विधानसभा भेजें ताकि भ्रष्टाचार पर लगाम लगाया जा सके।
इस अवसर पर भाजपा नेता रामलाला दुबे,मंडल अध्यक्ष शशि रंजन दुबे,महामंत्री भोला मेहता,अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष अजमल हुसैन,महामंत्री -- जिब्रिल खान,किसान मोर्चा के कांडी प्रखंड अध्यक्ष अजय कुमार सिंह,अनुचूचित जाति मोर्चा के मंडल अध्यक्ष ललन पासवान,महिला मोर्चा के मंडल अध्यक्ष अंजू देवी,निक्की देवी,सीताराम तिवारी,रामानुज सिंह,मोतीलाल यादव,रविन्द्र चंद्रवंशी, सोनू दुबे,विजय राम,अरुण राम व विजय बैठा सहित सैंकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।