एटीएच न्यूज़ 11 मिथिलेश कुमार पाण्डेय व्यूरो चीफ़ औरंगाबाद।
औरंगाबाद। पैक्स निर्वाचन 2024 को लेकर कुटुंबा प्रखंड में नामांकन की प्रक्रिया सोमवार से प्रारंभ हो गई। विदित हो कि कुटुंबा प्रखंड के कुल 16 पंचायतों में पैक्स का चुनाव होना है। इसके लिए 11 से 13 नवंबर तक नामांकन की तिथि निर्धारित की गई है। पहले दिन कुल 32 प्रत्याशीयों ने नामांकन कराया। जिसमें अध्यक्ष पद के लिए 12 तथा प्रबंधकारिणी सदस्य के पद पर बीस प्रत्याशियों ने कराया है। नामांकन प्रक्रिया को व्यवस्थित एवं शांतिपूर्ण ढंग से कराने के लिए प्रखंड कार्यालय में पंचायतवार तरीके से पांच काउंटर की व्यवस्था और एआरओ नियुक्त किए गए हैं। बाल विकास परियोजना पदाधिकारी श्वेता कुमारी को ग्राम पंचायत अंबा, बैरांव, वर्मा, प्रखंड कृषि पदाधिकारी प्रदीप कुमार सिंह को ग्राम पंचायत दधपा, डुमरा, डुमरी, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी रणविजय कुमार को घेउरा, जगदीशपुर,कर्माबसंतपुर, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी शिशिर कुमार रंजन को कुटुंबा, मटपा, परता तथा प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी हरेंद्र कुमार चौधरी को पिपरा बगाही, संडा, रिसियप, तेलहारा का एआरओ बनाया गया है।
इधर नबीनगर प्रखण्ड के विभिन्न पंचायत के पैक्स अध्यक्ष पद और कार्यकारिणी सदस्य कुल 25 नामांकन हुआ। जिसमें विभिन्न पंचायत के कुल 9 पैक्स अध्यक्ष पद का और 16 और कार्यकारिणी सदस्य का नामांकन हुआ। बरियावाॅं पंचायत के दो बार से रहे अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ऊर्फ मन्टु सिंह ने नामांकन किया। नामांकन प्रक्रिया के समय साथ में बरियावाॅं पंचायत के पुर्व मुखिया सत्येन्द्र नारायण सिंह भी मौजूद थे। जय हिंद तेन्दुआ, सोरी, सोनौरा , सिमरी धमनी, ठेंगो, विभिन्न पंचायत से भी पैक्स अध्यक्ष और कार्यकारिणी सदस्य के नामांकन हुआ।