सासाराम:-भारतीय जनता पार्टी रोहतास जिला इकाई के सक्रिय सदस्यता एवं संगठनात्मक कार्यशाला जिला कार्यालय में संपन्न हुई।बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष ने किया। कार्यशाला में मुख्य अतिथि जिला संगठन चुनाव अधिकारी सह पूर्व एम एल सी रणवीर नंदन उपस्थित में हुई। उन्होंने कहा कि रोहतास जिला में डेढ़ लाख से अधिक भाजपा सदस्य बनाए जाने और पूरे बिहार में रोहतास जिला छठे स्थान पर आने भाजपा कार्यकर्ताओं को कोटि कोटि धन्यवाद।चुनाव प्रभारी रणवीर नंदन ने संगठन के आगामी कार्यक्रम में 21 नवंबर तक मंडल कार्यशाला,शक्तिकेंद्र प्रभारी की नियुक्ति,और बूथ कमिटी बूथ अध्यक्ष और 11 सदस्य 30 नवंबर तक पूरा कर लेना पर बल दिया।आगामी आने वाले विधानसभा चुनाव में संगठन की शक्ति और कार्यकर्ताओं के जोश पर विधानसभा 2025 में भाजपा मैदान में उतरेगी इसके लिए उन्होंने चर्चा किया। बताया कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में आज भारत विश्व के 25 ताकतवर देशों में अमेरिका और रूस के बाद भारत तीसरे नंबर पर है। जिस तरह से भारत विकसित राष्ट्र बनने को ओर अग्रसर है उसी तरह पीएम मोदी के नेतृत्व में 45 दिनों में भाजपा के 10 करोड़ सदस्य बन गए । रोहतास जिले में डेढ़ लाख से अधिक भाजपा सदस्य बनने पर कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया और सक्रिय सदस्यता को बढ़ाने का लक्ष्य दिया।
भाजपा संगठन का चुनाव जिला कार्यालय में हुआ संपन्न।
byDR AMIT KUMAR SRIVASTAVA/EDITOR-IN-CHIEF.
-
0