संजय कुमार चौरसिया ब्यूरो रिपोर्ट बस्ती.
कलवारी - भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के द्वारा चलाया जा रहा बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर के सम्मान में संविधान गौरव अभियान के तहत शुक्रवार को कलवारी भाजपा मंडल अध्यक्ष के अगुवाई में भाजपाइयों ने टोली बनाकर दलित बस्तियों में डोर टू डोर जनसंपर्क किया और बाबा साहब के योगदान को जन जन तक पहुंचाने पर जोर दिया.
कलवारी भाजपा मंडल अध्यक्ष संजय कुमार चौरसिया ने कांग्रेस पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस ने न केवल डॉ. भीमराव अंबेडकर का अपमान किया, बल्कि उनके द्वारा निर्मित संविधान का भी स्वार्थपूर्ण उपयोग किया। उन्होंने बताया कि 1952 के चुनाव में कांग्रेस ने डॉ. अंबेडकर को हराने का प्रयास किया। इसके विपरीत, भाजपा ने अंबेडकर के सम्मान में उनके जन्मस्थल पर स्मारक का निर्माण करवाया, और बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर भारत रत्न देकर उनका सम्मान किया.
चौरसिया ने कांग्रेस पर तुष्टीकरण की राजनीति का आरोप लगाते हुए कहा कि वह संकीर्ण मानसिकता से ग्रसित है। कांग्रेस ने उस दौरान अभिव्यक्ति की आजादी पर प्रतिबंध लगाया और लाखों देशभक्तों को जेल में डाल दिया। विशेष रूप से उललेखनीय है। कि कांग्रेस ने अपने शाशन काल में संविधान में 75 बार संशोधन करने का भ आरोप लगाया।
संविधान गौरव अभियान कार्यक्रम में मुख्य रूप से जनार्दन तिवारी, रामबचन चौरसिया, फूलचंद चौरसिया, अजय अग्रहरि, लक्ष्मी प्रसाद अग्रहरि, संतोष चौधरी, सुनील कुमार, संदीप कुमार प्रजापति, अजय भारद्वाज, सहित अन्य लोग भी शामिल रहे।