ATH NEWS 11 GROUP OF MEDIA

भाजपा कुदरहा मंडल में एक सामान्य व्यक्ति को पिछड़ी दिखाकर, शीर्ष नेतृत्व को गुमराह कर गलत तरीके से मंडल अध्यक्ष का चयन होने पर, पुराने एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने बैठक पर नाराजगी जाहिर की।

 



रामजीत चौधरी की रिपोर्ट। 


कलवारी - भाजपा मंडल अध्यक्ष चुनाव में कुदरहा में नियमों को दरकिनार करके मंडल अध्यक्ष बना दिया गया, जवकि मंडल अध्यक्ष चुनाव के लिए दो बार सक्रिय सदस्य होना और मंडल कार्यकारिणी का पदाधिकारी होना अनिवार्य था, लेकिन कुदरहा में एक सामान्य व्यक्ति दुर्गेश अग्रहरी को ग़लत तरीके से पिछडा वर्ग दिखा कर मंडल अध्यक्ष बना दिया गया जो कि न कभी मंडल कार्यकारिणी में रहे हैं और न ही दो बार सक्रिय सदस्य रहे हैं जिसको लेकर पुराने कार्यकर्ताओं ने बैठक कर नाराजगी जाहिर की है। 

कार्य कर्ताओं ने कहा कि  इनको बनाने में स्थानीय एक बड़े नेता शामिल हैं क्योंकि जो मंडल अध्यक्ष हैं उन्हीं के आगे पीछे घूमते रहते हैं , भाजपा मंडल अध्यक्ष कुदरहा में अध्यक्ष पद के लिए 7 लोग ने आवेदन किया था, जिसमे, रवि कुमार पाण्डेय, बलवंत सिंह, पंकज शुक्ल, विरेन्द्र राजभर, दुर्गेश अग्रहरी, मनीष तिवारी, जनार्दन जिसमें सभी पुराने सदस्यो को जो कि लगातार तीन बार सक्रिय सदस्य रहे और लगभग 15 वर्षों से भाजपा में सक्रिय रूप से अपना योगदान दे रहे हैं, मंडल के विभिन्न पदों पर रहे और विभिन्न कार्यक्रम के प्रभारी रहे ऐसे लोग को दरकिनार करके एक ऐसे व्यक्ति को मंडल अध्यक्ष बना दिया गया जो कि व्यक्ति विशेष के आदमी के रूप में जाना जाता है, जिसको लेकर कार्यकर्ताओं में काफी नाराजगी कि अगर नियम को दरकिनार करके ही मंडल अध्यक्ष बनाना था तो फिर चुनाव किस लिए कराया गया, पुराने कार्यकर्ता को केवल इसलिए इगनौर किया गया कि वे किसी व्यक्ति विशेष का बनकर काम नहीं करेंगे और इमानदारी से संगठन के लिए काम करेंगे, और इस मंडल में जो कार्य कार्यकर्ताओं जो अनदेखी हो रही है और जो कार्य कर्ता का शोषण हो रहा यह सब उजागर न हो इसलिए ऐसे व्यक्ति को मंडल अध्यक्ष बनाया गया जो कि व्यक्ति विशेष के लिए काम करें जो कि पार्टी की विचारधारा के विरुद्ध है, जबकि पार्टी के संगठन में एक ईमानदार व्यक्ति को मंडल अध्यक्ष होना चाहिए जो पार्टी के लिए ईमानदारी से काम करें न कि किसी ब्यति विशेष के लिए। 

अतः हम सभी चाहते हैं कि पार्टी अपने निर्णय पर पुनर्विचार करे और किसी अच्छे कार्य कर्ता को मंडल अध्यक्ष बनाए जो पार्टी के लिए ईमानदारी से काम करें जो पार्टी के हित में होगा। 

इस मौके पर वरिष्ठ वरिष्ठ भाजपा नेता उग्रसेन पाल ने कहा जनसंघ से लेकर अब तक पार्टी हमेशा खाटी एवं पुराने कार्यकर्ताओं को ही मंडल अध्यक्ष बनाती थी , पहली बार ऐसा हुआ है जो पार्टी हित में नहीं है। 

भाजपा नेता रवि कुमार पाण्डेय ने कहा लगभग 15 वर्षों से भाजपा में सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं लगातार 3  बार सक्रिय सदस्य भी हैं लेकिन मुझे केवल इसलिए इगनौर कर दिया गया कि मैं पार्टी के लिए ईमानदारी से काम करता किसी ब्यति विशेष का बनकर नहीं।  भाजपा नेता पंकज शुक्ल ने कहा कि पहले की भाजपा अब नहीं रही क्योंकि पहले ऐसा नहीं होता था। 

भाजपा नेता बलवंत सिंह ने कहा कि इस मंडल में कुछ लोग ऐसा चाहते हैं कि हम जैसा चाहे वैसा हो पार्टी हित नहीं चाहते इसलिए पुराने कार्यकर्ताओं को इग्नोर करके चंद दिनों से भाजपा में आये को मंडल अध्यक्ष बना दिया गया। 

इस मौके पर मुख्य रूप से पूर्व मंडल अध्यक्ष मनोज पासवान, पूर्व मंडल अध्यक्ष, उग्रसेन पाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष मनीष तिवारी, रवि कुमार पाण्डेय, पंकज शुक्ल, बलवंत सिंह, विरेन्द्र राजभर, जनार्दन गोस्वामी, जनार्दन तिवारी, विंदेश्वरी प्रसाद, दिनेश कुमार, नितेश, रामाशीष दीन मोहम्मद, संदीप, मस्तराम, शैल त्रिपाठी, कन्हैया यादव, जियाराम चौधरी,गिरजा गौतम, गंगाराम मिश्र , रामनाथ राजभर सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post