संपादक डॉ मदन मोहन मिश्र की रिपोर्ट।
ATHNEWS11 GROUP :-आज, दिनांक 07/01/2025 को शेरघाटी थाना को सूचना मिली कि रमना मोहल्ले में एक घर की छत पर एक छोटा विस्फोट हुआ है, जिसमें दो बच्चे आंशिक रूप से घायल हो गए हैं। प्राप्त सूचना से वरीय पुलिस पदाधिकारी को अवगत कराते हुए सहायक पुलिस अधीक्षक सह अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शेरघाटी-1, शेरघाटी थानाध्यक्ष एवं अन्य पुलिस पदाधिकारियों द्वारा तत्क्षण घटनास्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया गया। घायल बच्चों का प्राथमिक उपचार कराया गया है, और उनकी स्थिति सामान्य है। एफ०एस०एल०, डॉग स्क्वाड एवं बम निरोधक दस्ता की टीम को घटनास्थल पर भेजा गया है।
वरीय पुलिस अधीक्षक, गया द्वारा इस मामले का सूक्ष्मता से अनुश्रवण किया जा रहा है। प्रारंभिक जांच में यह घटना दिनांक 06/01/2025 को शेरघाटी थानांतर्गत गोलाबाजार में घटित घटना से जुड़ी हुई पाई गई है। इस संबंध में शेरघाटी थाना द्वारा अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।
.jpeg)