संपादक डॉ मदन मोहन मिश्र की रिपोर्ट।
ATHNEWS11 GROUP :-दिनांक-18/05/2016 को वादी के द्वारा एक लिखित आवेदन दिया गया कि इनकी माँ एवं भगीनी घर पर अकेली थी, जिनका कुछ व्यक्तियों के द्वारा हत्या कर दी गई।इस संबंध में नीमचक बथानी थाना कांड संख्या-65/16, दिनांक 18/05/2016, धारा- 302/34 भा०द०वि० दर्ज कर अनुसंधान प्रारम्भ किया गया था।अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, नीमचक बथानी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। जिसमें नीमचक बथानी थानाध्यक्ष, नीमचक बथानी थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारी कर्मी तथा तकनिकी शाखा, गया के पुलिस पदाधिकारी कर्मी को शामिल किया गया। गठित विशेष टीम के द्वारा सूचना संकलन करने पर पता चला कि इस कांड के अभियुक्त मो० जुल्फकार खान उर्फ कल्लू अपना सारा जमीन जयजाद बेचकर कलकता में रह रहा है।
तत्पश्चात् उक्त गठित विशेष टीम के द्वारा तकनिकी अनुसंधान कर इस कांड में फरार चल रहे अभियुक्त को कोलकता के तिलजाला थानान्तर्गत सलीम मठ के पास से छापामारी कर मो० जुल्फकार खान उर्फ कल्लू, पि० स्व० अजुब खान, सा० तेलारो, थाना नीमचक बथानी, जिला गया को गिरफ्तार कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु छापामारी जारी है। गया पुलिस के द्वारा इस कांड में संलिप्त दो अपराधकर्मियों को त्वरित विचारण कराकर आजीवन करावास की सजा दिलाया गया है।
