महराजगंज जौनपुर :-क्षेत्र के बीआरसी के बगल में आयोजक नन्दलाल मोदनवाल उर्फ नन्दा प्रधान द्वारा नव दिवसीय श्री राम कथा का समापन बड़े धूमधाम के साथ हुआ ,विश्राम दिवस की कथा में कथा व्यास स्वामी निर्मल शरण महाराज के मुखरविंद से लक्ष्मण चरित्र हनुमान चरित्र एवं रावण वध तथा भगवान श्री राम अयोध्या नगरी वापसी की कथा बड़े ही मार्मिक ढंग से सुनाई गई ,वहीं अंत में स्वामी निर्मल शरण महराज ने कथा श्रोताओं से नशा मुक्ति के लिए वचन मांगा और अंत में यह भी कहा कि यही हमारी गुरु दक्षिणा है नौ दिन की कथा में अपनी कोई एक बुराई छोड़ दें। वही यह भी कहा हम सभी को अपने मन को वश में करते हुए स्वास्थ्य एवं सुख दुख की कल्पना से परे होकर स्वयं को समाज के कल्याण और ईश्वर की आराधना में लगाना है। समापन पर राम जी का राजतिलक मंगल गीत आरती हुई कथा विश्राम पर सभी महिला पुरुषों की आंखें नम थी।साथ ही आयोजन परिवार द्वारा क्षेत्र के वरिष्ठ समाजसेवी एवं पत्रकार बंधुओ को भगवान श्री राम की दिव्य प्रतिमा एवं अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
Tags
#BIHAR NEWS
#CRIME
#e-News
#EDUCATION
#JHARKHAND
#LOCAL NEWS
#LTT News
#POLTICION
#SPORTS
#UPNEWS#
#UPNEWS# CRIME
#Uttar Pradesh News
