झारखंड जिला गढ़वा। आज दिनांक 3 जनवरी 2025 दिन शुक्रवार को गढ़वा जिला अंतर्गत ग्राम पंचायत संग्रहे खुर्द में रविदास मंदिर के प्रांगण में बहुत ही भव्य तरीका से माता सावित्रीबाई फुले जी का जयंती मनाया गया वहीं पर यह रविदास मंदिर के अध्यक्ष कयास राम ने यह बताया कि जिस समय महिलाओं का पढ़ने का अधिकार नहीं था उस समय माता सावित्रीबाई फुले ने शिक्षा ग्रहण कर हमारे देश की महिलाओं को पढ़ने का अधिकार दिलाया एवं पहली महिला शिक्षिका बनी वहीं पर उपस्थित समाज सेवी राकेश रोशन ने यह बताया कि आज सभी क्षेत्रों में महिला बड़ चढ़कर हिस्सा ले रही हैं महिलाओं को मान सम्मान एवं शिक्षा के क्षेत्र में लाने वाली प्रथम शिक्षिका माता सावित्रीबाई फुले की देन है और हम सब हमेशा 3 जनवरी को माता सावित्रीबाई फुले जी के जयंती मनाते हैं और आगे भी मनाने का प्रयास करेंगे वहीं पर यह कार्यक्रम में मौजूद आकाश कुमार,उपेंद्र मिश्रा,शशिकांत कुमार, लल्लू राम, सीताराम वार्ड सदस्य, राकेश रोशन पूर्व उप मुखिया, नीरज कुमार,कृष्ण कुमार, अवधेश कुमार, एवं अन्य लोग भी मौजूद थे।
गढ़वा थाना से सुनील कुमार की रिपोर्ट।
