ATH NEWS 11 GROUP OF MEDIA

राष्ट्रीय राजमार्ग 19 पर पीपरडीह मोड़ के समीप महिला दारोगा रिंकी कुमारी की सड़क दुघर्टना में हुई मौत।

 



मिथिलेश कुमार पाण्डेय व्यूरो चीफ औरंगाबाद।


औरंगाबाद। आज दिनांक 30/01/2026 औरंगाबाद जिले के ढिबरा थाना में पदस्थापित रिंकी कुमारी को सड़क दुघर्टना में मौत गयी। केस सम्बंधित कार्य से  औरंगाबाद न्यायालय आयी थी, लौटने के क्रम में राष्ट्रीय राजमार्ग 19 पर पीपरडीह मोड़ के समीप एक तेज रफ्तार गाड़ी अनियंत्रित होकर स्कुटी को कुचल दिया जिसमें घटनास्थल पर ही मौत गयी। घटना की सूचना ग्रामीणों द्वारा नगर थाना को दिया गया। सूचना पर पुलिस अधीक्षक अम्बरीष राहुल, प्रशिक्षु उपाधीक्षक अभिषेक कुमार,सर्किल इंस्पेक्टर फहीम आजाद खान, नगर थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार अस्पताल पहुंचकर घटना के जाएजा लिया और उसके बाद आगे कार्रवाई के लिए पुलिस अधीक्षक ने आदेश दिया। मृतक दारोगा रिंकी कुमारी जमुई जिले के रहने वाली थी और 2020 बैच की दारोगा थी। तीन महीने पहले ओबरा थाना में पदस्थापित थी और वर्तमान में ढिबरा थाना पदस्थापित थी। उनके परिवार वर्तमान में पश्चिम बंगाल में रह रहे हैं। दुर्घटना के समय उनके साथ स्कुटी पर कांस्टेबल भीम कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए अभी वे इलाजरत है। ग्रामीणों के अनुसार पता चला  कि पीपरडीह मोड़ पर दो महीने के अन्दर चार व्यक्तियों को जान गंवानी पड़ी। पांच दिन पुर्व राजद नेता उज्जवल कुमार के भाई अजय कुमार यादव को भी पीपरडीह मोड़ के ही दुर्घटना में मौत हुई थी। इससे पहले आनंदपुरा गांव के दो भाईयों को भी पीपरडीह मोड़ पर ही दुर्घटना में मौत हुआ था। इसके लिए स्थानीय ग्रामीणों में भारी आक्रोश है और प्रशासन से स्पीड ब्रेकर , चेतावनी बोर्ड, स्ट्रीट लाइट, ट्रैफिक व्यवस्था की मांग किया जा रहा है।

Post a Comment

Previous Post Next Post