ATH NEWS 11 GROUP OF MEDIA

गयाजी पुलिस एवं CRPF के संयुक्त सर्च अभियान में लुटुआ थानान्तर्गत नक्सलियों द्वारा छुपाई गई हथियार की गई बरामद।







संपादक डॉ मदन मोहन मिश्र की रिपोर्ट।



 ATH NEWS 11 GROUP:- गयाजी पुलिस को सूचना मिली कि लुटुआ थानान्तर्गत हरदिया के पहाड़ी जंगली क्षेत्र, ग्राम पथलुटुआ में नक्सलियों द्वारा अवैध आर्म्स छुपाकर रखी गई है। वरीय पुलिस अधीक्षक, गयाजी के द्वारा नगर पुलिस अधीक्षक, गयाजी के मार्गदर्शन में अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, इमामगंज गयाजी के दिशा निर्देश में थानाध्यक्ष लुटुआ थाना तथा थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारी कर्मी एवं CRPF के पुलिस पदाधिकारी कर्मी की संयुक्त टीम को शामिल किया गया। गयाजी पुलिस एवं CRPF के संयुक्त सर्च अभियान में लुटुआ थानान्तर्गत हरदिया के पहाड़ी जंगली क्षेत्र, ग्राम-पथलुटुआ के झाड़ियों में 01 देशी कट्टा, 01 देशी राईफल, 09 जिंदा कारतूस एवं 01 खोखा बरामद किया गया।

 जिससे नक्सलियों के मनसूबे पर पानी फिर गया एवं बड़ी घटना होने से पहले ही पुलिस एवं अर्धसैनिक बलों के सतर्कता के कारण किसी बड़ी अनहोनी टल गया।


बरामद सामानों 

देशी कट्टा-01,

देशी राईफल-01

जिंदा कारतूस-9

खोखा-01

Post a Comment

Previous Post Next Post