ATH NEWS 11 GROUP OF MEDIA

बिंदास न्यूज़ चैनल के संस्थापक के अचानक निधन होने से क्षेत्र में मची सनसनी।

 



गढ़वा ब्यूरो चीफ डॉ श्रवण कुमार की रिपोर्ट।

 एटीएच न्यूज़ 11:- गढ़वा जिले  एक कलमकार का असामयिक निधन होने से पत्रकारिता जगत में शोक की लहर दौड़ गई। वे अपने नाम की मोहताज नहीं, बल्कि चर्चित पत्रकार थे। जी हां, हम किसी और कि नहीं, बल्कि "बिंदास न्यूज़" के संस्थापक युवा पत्रकार आशुतोष रंजन सिन्हा की बात कर रहे हैं। भला उन्हें कौन नहीं जानता था, जिनकी कलम तेज थी। वे निर्भीक होकर स्वतंत्र पत्रकारिता करते थे। वे गरीबों व जरूरतमंदों की दबी कुचली आवाज बना करते थे। पत्रकार आशुतोष सिन्हा के पेट में अचानक दर्द हुआ। रविवार को जिले के परमेश्वरी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया, जहां सोमवार की शाम तकरीबन 05 बजे उनका निधन हो गया। वे लगभग 40 वर्ष के थे। वे दैनिक भास्कर के वरिष्ठ पत्रकार प्रियरंजन सिन्हा के पुत्र थे। वे मूल रूप से गढ़वा जिले के कांडी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत शिवपुर पंचायत के अधौरा गांव के निवासी थे। आशुतोष ने लंबे समय तक सहारा समय व न्यूज़ 11 झारखंड बिहार के साथ जुड़े रहकर पत्रकारिता की। बाद में उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सक्रिय होकर अपने यूट्यूब चैनल "बिंदास न्यूज़" के माध्यम से एक बड़ी पहचान बनाई।उनका शव पैतृक गांव लाया गया। सोमवार की सुबह अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनके निधन की सूचना पाकर क्षेत्र के हजारों लोग उनके आवास पर पहुंचे। वहीं करणी सेना के जिला अध्यक्ष नीरज सिंह, भाजपा युवा नेता राणा ऋषिकेश सिंह उर्फ गुड्डू सिंह, हरिनाथ चंद्रवंशी ने भी परिजनों को धैर्य बंधाया। जबकि आशुतोष के निधन की सूचना पाकर स्थानीय पत्रकारों की भी एक टोली पहुंची। जिसमें उपेंद्र नारायण द्विवेदी, विजय पांडेय, अमरेंद्र कुमार पंडित, अनूप सिंह, विवेक चौबे, दुर्गेश सिंह एटीएच न्यूज़ 11 ब्यूरो चीफ डॉ श्रवण कुमार सहित अन्य पत्रकारों का भी नाम शामिल है। सभी पत्रकारों ने गहरा शोक प्रकट किया। कहा कि यह हृदय विदारक घटना है। हम सबों के बीच से आशुतोष को इस कदर इस दुनिया से असामयिक चले जाना अपूरणीय क्षति है।

Post a Comment

Previous Post Next Post