ATH NEWS 11 GROUP OF MEDIA

सासाराम में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, सैकड़ों मरीजों को मिला लाभ.




संजय तिवारी की रिपोर्ट। 


सासाराम (रोहतास) सासाराम के गीता घाट आश्रम में एसएएस हॉस्पिटल वाराणसी और आर्ष हेल्थ इंडिया फाउंडेशन के संयुक्त प्रयास से निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में सैकड़ों मरीजों की जांच की गई और उन्हें नि:शुल्क दवाएं वितरित की गईं।

इस अवसर पर डॉ. सचिन थपरियाल ने बताया कि आर्ष हेल्थ इंडिया फाउंडेशन के चेयरमैन के प्रयास से इस तरह के स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जा रहा है, जिससे गरीब और जरूरतमंद मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें। उन्होंने कहा, "हमारी संस्था और अस्पताल आम जनता को उच्च गुणवत्ता की सस्ती और सुलभ चिकित्सा सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हमारे यहां आयुष्मान कार्ड और अन्य स्वास्थ्य योजनाओं के तहत भी इलाज संभव है।" गरीबों के लिए स्वास्थ्य सेवा को सुलभ बनाने की पहल आर्ष हेल्थ इंडिया फाउंडेशन के चेयरमैन डॉ. आलोक तिवारी ने बताया कि यह पहल उनके श्री गीता घाट आश्रम के परम पूज्य गुरुदेव की प्रेरणा से शुरू की गई थी। उन्होंने कहा, "हमने दो वर्ष पूर्व इस क्लिनिक की स्थापना की थी, ताकि गरीब मरीजों को रियायती दरों पर दवाएं और जांच की सुविधा मिल सके। यहां सभी जांचों पर 50 प्रतिशत तक की छूट दी जाती है और ओपीडी चार्ज भी नहीं लिया जाता है।" 50 में पूरे परिवार का मुफ्त इलाज। उन्होंने यह भी बताया कि संस्था द्वारा एक विशेष योजना चलाई जा रही है, जिसके तहत मात्र 50 रुपये का कार्ड बनवाकर कोई भी व्यक्ति अपने पूरे परिवार का मुफ्त इलाज करवा सकता है। उन्होंने कहा, "हमारा उद्देश्य चिकित्सा सेवा को हर गरीब और जरूरतमंद तक पहुंचाना है।" एस ए एस हॉस्पिटल एंड & मेडिकल कॉलेज वाराणसी जो कि स्वर्गीय डॉक्टर अशोक पांडेय द्वारा स्थापित किया गया था, गरीबों को समर्पित चिकित्सा सेवा प्रदान करने में अग्रणी रहा है। डॉक्टर गीता पांडेय, डॉक्टर यश पांडेय और डॉक्टर अनीश पांडेय इस परंपरा को आगे बढ़ाते हुए लगातार निःस्वार्थ भाव से कार्य कर रहे हैं। आयुष्मान कार्डधारकों को भी मिल रही सुविधा,

शिविर में विशेष रूप से आयुष्मान कार्ड धारकों के लिए सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। जिनके कार्ड में किसी प्रकार की त्रुटि थी, उसे भी सुधारकर उन्हें इलाज की सुविधा दी गई। इसके अलावा, कैंसर से पीड़ित मरीजों को नि:शुल्क इलाज उपलब्ध कराया गया। इस शिविर से सैकड़ों लोगों को लाभ मिला और जरूरतमंदों तक स्वास्थ्य सेवाओं को पहुंचाने की यह पहल सराहनीय साबित हुई।

Post a Comment

Previous Post Next Post