ATH NEWS 11 GROUP OF MEDIA

चेकिंग के दौरान एक मोटरसाइकिल पर दो व्यक्ति द्वारा नेपाल से तस्करी में 13 पुड़िया स्मैक हुआ बरामद।




महराजगंज-पुलिस अधीक्षक, महराजगंज  सोमेन्द्र मीना के निर्देशानुसार होली त्यौहार  व माह - ए रमजान के दृष्टिगत  जनपद में कानून व्यवस्था बनाये रखने तथा अपराध व अपराधियो की रोकथाम व अवैध तस्करी की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के दृष्टिगत थाना ठूठीबारी द्वारा आज दिनांक 12.03.2025 को आगामी त्यौहार होली व माह - ए रमजान के दृष्टिगत क्षेत्र मे भ्रमणशील होकर ग्राम चटिया टोला लालपुर में स्थित खेसरहा मुर्गी फार्म मोड़ पर चेकिंग किया जा रहा था कि चेकिंग के दौरान एक मोटरसाइकिल से दो व्यक्ति द्वारा भारत से नेपाल तस्करी के लिये ले जा रहे स्मैक कुल 13 पुड़िया स्मैक वजन कुल 15.45 ग्राम की बरामदगी कर उक्त व्यक्तियों को समय 11.00 बजे हिरासत पुलिस में लिया गया तथा फर्द बरामदगी एवं गिरफ्तारी प्रपत्र के आधार पर थाना स्थानयी पर मु0अ0सं0 31/2025 धारा 8/22/23/29 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग बनाम 1. सलीम खान उर्फ भेड़ा पुत्र जमालुद्दीन धुनिया निवासी रामग्राम परासी वार्ड नं0 05, थाना नवल परासी, जिला नवल परासी, नेपाल राष्ट्र 2. जितेन्द्र यादव उर्फ भोजराज पुत्र सुकई यादव निवासी रामग्राम उनवच वार्ड नं0 08, थाना नवलपरासी, जनपद नवल परासी, नेपाल राष्ट्र, उम्र करीब 19 वर्ष के पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की गई।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण- सलीम खान उर्फ भेड़ा पुत्र जमालुद्दीन धुनिया निवासी रामग्राम परासी वार्ड नं0 05, थाना नवल परासी, जिला नवल परासी, नेपाल राष्ट्र। जितेन्द्र यादव उर्फ भोजराज पुत्र सुकई यादव निवासी रामग्राम उनवच वार्ड नं0 08, थाना नवलपरासी, जनपद नवल परासी, नेपाल राष्ट्र, उम्र करीब 19 वर्ष।बरामदगी का विवरण-बरामदगी अवैध 13 पुड़िया स्मैक बन्द पारदर्शी प्लास्टिक के पैकेट मे लगभग 15.45 ग्राम जिसकी अन्तराष्ट्रीय कीमत लगभग 1,50,000 (एक लाख पचार हजार रूपयें ) व गिरफ्तारी 02 नफर अभियुक्त, 2 अदद मोबाइल व एक अदद

बजाज प्लसर मोटरसाईकिल ।

गिरफ्तारी करने वाली टीम उप निरीक्षक प्रणव कुमार ओझा । हेo का o धर्मेंद्र सिंह । हे o का o उदय भान । का o नंद लाल यादव।का o भीम कुमार गोंड।का o कवि कुमार।

              प्रभारी महराजगंज

                 कैलाश सिंह। 

Post a Comment

Previous Post Next Post