महराजगंज-पुलिस अधीक्षक महराजगंज सोमेन्द्र मीना द्वारा भारत- नेपाल अन्तर्राष्ट्रीय सीमा पर चल रहे अवैध तस्करी/मादक पदार्थ पर रोकथाम हेतु अभियान के दिये गये निर्देश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक आतिश कुमार सिंह के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी नौतनवां जयप्रकाश त्रिपाठी के पर्यवेक्षण में अंकित सिंह थानाध्यक्ष सोनौली की अध्यक्षता में पुलिस टीम का गठन कर चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों के दौरान प्राप्त मुखबीर की सूचना के आधार पर दिनांक 17.03.2025 को हरदीडाली दक्षिण टोला आम के बगीचे के पास से 1600 किलोग्राम प्याज व 05 अदद मोटरसाइकिल बरामद किया गया। जिसके आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 निल/2025 धारा 113 कस्टम अधिनियम पंजीकृत करते हुए अग्रिम विधिक कार्यवाही हेतु बरामद माल व अभि0गण को कस्टम कार्यालय नौतनवा भेजा गया ।
घटनास्थल - हरदीडाली दक्षिण टोला आम के बगीचे के पास
बरामदगी-प्याज 1600 किलोग्राम।मोटरसाइकिल 05 अदद
नाम पता अभि0गण-श्याममोहन कलवार पुत्र बनारसी कलवार ग्राम वनभुसरी जिला रुपनदेही रास्ट्र नेपाल।सोनू उर्फ अरुन बनिया पुत्र सेवक बनिया निवासी अमवा एकमदन गंज थाना वनघुसरी जिला रुपनदेही।विजय लोध पुत्र सीताराम निवासी सियारी 6 रामगंजय थाना वनधुसरी जिला रुपनदेही राष्ट्र नेपाल।मनोज कोहार पुत्र हरिराम कोहार निवासी सियारी ग्राम पालिका वार्ड नं0 05 थाना वनघुसरी जिला रुपनदेही राष्ट्र नेपाल। चन्द्रिका केवट पुत्र रामप्रीत केवट निवासी ग्राम सियारी वार्ड नं0 05 बरदहवा थाना वनघुसरी जिला रुपनदेही राष्ट्र नेपाल।बरामद करने वाले पुलिस टीम का विवरण- उ0नि0 अभय कुमार उपाध्याय। का0 अवनीश यादव। का0 बृजेश कुमार।
प्रभारी महराजगंज
कैलाश सिंह।