ATH NEWS 11 GROUP OF MEDIA

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।




ATHNEWS 11 -महाराजगंज में एक निजी मैरेज हॉल में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर समाधान मानव सेवा संस्थान द्वारा महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि हेरिटेज इंटरमीडिएट कॉलेज महाराजगंज की प्रधानाचार्य दीपा शर्मा एवं विशिष्ट अतिथि सावित्री सिंह ने  संयुक्त रूप से भारत माता की छवि पर दीप प्रज्वलित एवं पुष्प अर्पित कर किया। तत्पश्चात एक युवती ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि दीपा शर्मा ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि महिलाएं अपने अधिकार के प्रति जानकारी के अभाव में परिवार एवं समाज की पीड़ा को बर्दाश्त करती हैं। महिलाओं को अपने अधिकारों को जानना चाहिए। जब महिलाएं अपने अधिकार को पूरी तरह से जान लेंगी तो निश्चित रूप से उन्हें कोई प्रताड़ित एवं परेशान नहीं कर पाएगा। वर्तमान समय में महिलाओं को अपने अधिकार के प्रति जागरूक होना पड़ेगा तभी उन्हें समाज में उचित सम्मान मिलेगा। कार्यक्रम को विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित  सेवानिवृत्ति  प्रवक्ता डॉक्टर घनश्याम शर्मा ने भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि महिलाओं को परिवार में संबंध  बना कर रहना पड़ेगा। यद्यपि महिलाएं परिवार की बुनियाद होती हैं। परिवार की धुरी होती हैं। यदि महिलाएं परिवर्तनशील वर्तमान परिवेश में कुछ चीजों को मैनेज करके चलती हैं तो निश्चित रूप में उनके प्रति अपराध कम होगा और साथ ही साथ परिवार और समाज में उनका सम्मान बढ़ेगा। कार्यक्रम को डॉ शांति शरण मिश्रा, आईसीसी कमेटी की सदस्य सावित्री सिंह, बाल विकास समिति के अध्यक्ष आनंद मोहन, श्याम सिंह एवं सुनील पांडेय ने भी संबोधित किया। सभी लोगों ने अपने उद्बोधन के माध्यम से महिलाओं को उनके अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक किया। अंत में सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य के लिए दर्जनों सामाजिक  महिला कार्यकर्ताओं को प्रशस्ति पत्र एवं उचित पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया  इस अवसर पर समाधान मानव सेवा संस्थान के सचिव विजय कुमार, आशीष गौतम, एडवोकेट ममता गुप्ता, रेनू ,सुधा, रंजू, खुशी सहित सैकड़ो की संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता महिलाएं मौजूद रही।

            प्रभारी महराजगंज

               कैलाश सिंह। 

Post a Comment

Previous Post Next Post